सनी देओल की Suryaa में 7 गाने, फुल एल्बम आउट; कुमार सानू-उदित नारायण समेत 13 सिंगर्स ने मिलकर गाए गीत
रिलीज से पहले ही सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग फिल्म सूर्या (Suryaa) का फुल एल्बम आउट हो गया है।

दिग्गज गायकों ने गाए हैं सूर्या के गाने। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
HighLights
सूर्या के गानों का एल्बम हुआ जारी
12 सिंगर्स ने मिलकर गाए हैं गाने
20 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1) की रिलीज के बाद सनी देओल (Sunny Deol) एक और फिल्म सूर्या (Suryaa) में नजर आएंगे। यह फिल्म 15 दिनों बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसका फुल एल्बम जारी हो गया।
आगामी फिल्म सूर्या के गानों में कुमार सानू (Kumar Sanu) से लेकर उदित नारायण (Udit Narayan) अपनी आवाज देने वाले हैं। सनी देओल की फिल्म से अब पूरे एल्बम को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में कुल सात गाने हैं, जिन्हें सिनेमा के दिग्गज गायक-गायिकाओं ने गाया है।
सूर्या का फुल एल्बम
सूर्या के फुल एल्बम को जारी करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेकर्स ने लिखा है, "प्यार, दोस्ती, क्रोध और खुशी। सूर्या के साथ सबका अनुभव करो।" फिल्म में कुल सात गाने हैं जिनकी लिस्ट यहां रही...
- सुनियो जरा - कुमार सानू, उदित नारायण, अनुपम अमोद
- ढोला जी - श्रेया घोषाल, जावेद अली, स्वरूप खान
- जिंदा हूं - विजय येसुदास
- मीठा पानी - सोनू निगम
- हां करदी - राज बर्मन, नीति मोहन
- ढोला जी- दिव्य कुमार वर्जन - श्रेया घोषाल, दिव्य कुमार, स्वरूप खान
- मीठा पानी- क्लब मिक्स - सोनू निगम
- सूर्या थीम - महर्या
- नहीं गुड़िया - स्मिता अधिकर्व
इनमें से दो गाने 'सुनियो जरा' और 'ढोला जी' पहले ही जारी हो गए थे। अब इसका पूरा एल्बम जारी किया गया है।
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी फिल्म सूर्या?
एम पद्मकुमार के निर्देशन में बनी एक्शन क्राइम थ्रिलर सूर्या: अंत से आरंभ तक 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में सनी देओल के अलावा रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल, मनीष वाधवा, जीशू सेनगुप्ता, सौम्या टंडन, टीनू आनंद जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
सूर्या फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर की है जो अपनी पत्नी की अचानक मौत के बाद मर्डर और क्राइम केस की जांच में उलझ जाता है। यह फिल्म साल 2018 में आई चर्चित मलयालम फिल्म 'जोसेफ' (Joseph) का हिंदी रीमेक है जिसे पद्मकुमार ने ही डायरेक्ट किया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।