फिर डर गया 'गबरू'! Dhurandhar 2 से बचने के बाद अब Sunny Deol की फिल्म करेगी यश की 'टॉक्सिक' के साथ जंग?
सनी देओल की आगामी फिल्म 'गबरू' (Gabru Release Date) की रिलीज डेट के पोस्टपोन की खबर आ रही है। अब यह कब रिलीज हो सकती है, जानिए... ...और पढ़ें

सनी देओल की गबरू की रिलीज डेट। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पहले 'गदर 2', फिर 'जाट' और फिर 'बॉर्डर 2'... जब से सनी देओल (Sunny Deol) ने कमबैक किया है, तब से बैक-टू-बैक हिट फिल्मों की झड़ी लगा रहे हैं। लाइन में और भी कई मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्में हैं जिनमें से एक 'गबरू' (Gabru) भी है।
सनी देओल पिछले 6 महीने से 'गबरू' की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस एक्शन ड्रामा का निर्देशन शशांक उदापुरकर कर रहे हैं। पिछले साल अक्टूबर के महीने में 'गबरू' की अनाउंसमेंट हुई थी। उस वक्त फिल्म की रिलीज डेट 13 मार्च 2026 को शेड्यूल हुई थी। हालांकि, 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) के चलते फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई।
'धुरंधर 2' से डर गई थी 'गबरू'
मार्च में टलने के बाद 'गबरू' की रिलीज डेट मई के लिए शेड्यूल की गई थी। मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि फिर से 'गबरू' की रिलीज डेट टाल दी गई है। जी हां, अब सनी देओल की फिल्म 8 मई को बड़े पर्दे पर दस्तक नहीं देगी।
फिर टली 'गबरू' की रिलीज डेट!
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 'गबरू' के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, ऐसा क्यों? इस पर अभी कोई अपडेट नहीं आया है। मगर फिल्मी गलियारों में चर्चा हो रही है कि 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2 Box Office Success) के चलते 'गबरू' की रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई है। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Sunny Deol की दहाड़ से खौफ खा गए कार्तिक आर्यन, आगे खिसका दी Naagzilla की रिलीज डेट
कब रिलीज होगी सनी देओल की 'गबरू'?
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के निर्माता अब इसे जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। ध्यान देने की बात यह है कि 4 जून 2026 को यश की 'टॉक्सिक' भी रिलीज हो रही है जिसको लेकर काफी बेताबी है। अगर सनी देओल की फिल्म जून में रिलीज होगी तो 'टॉक्सिक' से फिल्म का क्लैश होगा जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी असर डाल सकता है। फिलहाल, ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुई है।