विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी लियोनी चलीं साउथ, 'देवसेना' जैसे अवतार में आएंगी नज़र, वीडियो में बतायी फ़िल्म की डिटेल

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sun, 03 Dec 2017 06:15 PM (IST)Updated: Wed, 20 Dec 2017 02:55 PM (IST)

सनी लियोनी अपने अतीत और एडल्ट एक्ट्रेस वाली इमेज से छुटकारा पाने के लिए ऐसी फ़िल्में कर रही हैं, जिनमें ...और पढ़ें

सनी लियोनी चलीं साउथ, 'देवसेना' जैसे अवतार में आएंगी नज़र, वीडियो में बतायी फ़िल्म की डिटेल
सनी लियोनी चलीं साउथ, 'देवसेना' जैसे अवतार में आएंगी नज़र, वीडियो में बतायी फ़िल्म की डिटेल

मुंबई। बॉलीवुड को अपनी अदाओं से दीवाना बनाने के बाद सनी लियोनी ने अब दक्षिण भारत का रुख़ किया है, लेकिन वहां वो अपनी अदाओं से नहीं, बल्कि तेवरों से घायल करेंगी। दिलचस्प बात ये है कि इस फ़िल्म के एलान के साथ सनी ने एक बार फिर ये बात दोहराई है कि वो अपनी इमेज को लेकर बिल्कुल शर्मिंदा नहीं हैं, बल्कि उन्हें ख़ुद पर गर्व है।

अब तक गानों में कैमियो करती रहीं सनी साउथ सिनेमा में बतौर लीडिंग लेडी डेब्यू करने जा रही हैं। सनी ने इसका एलान ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करके किया है। सनी की ये फ़िल्म पीरियड वॉर फ़िल्म है, जो तेलुगु के अलावा तमिल, मलयालम और हिंदी में बनायी जा रही है। हिंदी सिनेमा में अपनी सेंसुअसनेस के लिए मशहूर रहीं सनी इस फ़िल्म में तलवारबाज़ी और घुड़सवारी करती दिखेंगी। वीडियो में सनी ने फ़िल्म की जानकारी दी है।  सनी कह रही हैं, ''मैं इस पीरियड फ़िल्म को साइन करके ख़ुश हूं। मैं हमेशा से ही कुछ ऐसा ही करना चाहती थी, जिसमें युद्ध कौशल, तलवारबाज़ी और फ़ाइटिंग हो। मुझे कुछ अलग करने का मौक़ा मिले।''

यह भी पढ़ें: हर फ़िल्म के साथ हीरोइन बदल देते हैं अक्षय कुमार, इस एक्ट्रेस के लिए बदला नियम

सनी आगे बताती हैं कि ये उनकी पूरी तरह से पहली साउथ इंडियन फ़िल्म है, सिर्फ़ एक गाना नहीं। उनका किरदार काफ़ी स्ट्रांग है। ये ऐसा किरदार है, जो कोई भी औरत निभाना चाहेगी। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि सनी लियोनी अपने अतीत और एडल्ट एक्ट्रेस वाली इमेज से छुटकारा पाने के लिए ऐसी फ़िल्में कर रही हैं, जिनमें उनका सिडक्टिव रूप नज़र ना आये, पर सनी इमेज बदलने वाली ख़बरों को सही नहीं मानतीं। सनी आगे कहती हैं, ''कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ये फ़िल्म मैं इमेज चेंज करने के लिए कर रही हूं, लेकिन मैं इन बातों में यक़ीन नहीं करती। मेरा मानना है कि हर क़दम बेहतरी के लिए होता है। मैं जैसी हूं, वैसी अच्छी हूं। मैं ख़ुद को बदलने नहीं जा रही।''

यह भी पढ़ें: काजोल के इस रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर पाएगी बॉलीवुड की कोई हीरोइन

इस फ़िल्म को स्टीव्स कॉर्नर प्रोड्यूस कर रहे हैं। सनी की ये फ़िल्म बिग बजट प्रोजेक्ट है और उन्होंने इसके लिए 150 दिन दे दिये हैं। इस दौरान वो फ़िल्म के लिए ज़रूरी स्किल्स की ट्रेनिंग लेंगी। बताते चलें कि सनी अभी तक 5 तेलुगु, कन्नड़ और तमिल गानों में कैमियो कर चुकी हैं। उनकी ताज़ा हिंदी फ़िल्म तेरा इंतज़ार एक दिसंबर को रिलीज़ हुई है, जिसमें वो अरबाज़ ख़ान के अपोज़िट हैं।

यह भी पढ़ें: रजनी-अक्षय की 2.0 की रिलीज़ डेट फिक्स, बाहुबली2 के साथ है ऐसा कनेक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।