Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    12 साल बाद भी Sunny Leone को नहीं छोड़ रहा 'एडल्ट फिल्म स्टार' का टैग, बोलीं- जजमेंट से होती है परेशानी

    Updated: Tue, 06 Aug 2024 07:28 PM (IST)

    सनी लियोनी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत जिस्म 2 से की थी और तब से उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने फैंस के बीच एक मजबूत पहचान ...और पढ़ें

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी, (Photo Credit: X Image)
    बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी, (Photo Credit: X Image)

    HighLights

    1. जिस्म 2 से सनी लियोनी ने किया था डेब्यू
    2. पूजा भट्ट ने किया था सनी लियोनी को लॉन्च
    3. अनुराग कश्यप की फिल्म में आएंगी नजर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सनी लियोनी ने हाल ही में अपने एडल्ट फिल्म स्टार टैग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये परेशान करने वाला है कि हम अभी भी इस बारे में बात कर रहे हैं। सनी अब बॉलीवुड में एक सफल करियर बना चुकी हैं, उन्होंने अपनी पुरानी पहचान के बारे में खुलकर बात की और बताया कि वो अब एडल्ट इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन ये सोचने की बात है कि लोग अभी भी इस पर चर्चा करते हैं।

    सनी लियोनी ने वाकई बॉलीवुड में लंबा सफर तय किया है। उन्होंने 2012 की फिल्म 'जिस्म 2' से अपने करियर की शुरुआत की और अब तक 'रागिनी एमएमएस 2', 'एक पहेली लीला' और 'मस्तीजादे' सहित कई सफल फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

    आज भी सनी को किया जाता है लेबल

    सनी लियोनी ने गलाटा इंडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि जब वो पहली बार भारत आई थीं, तो कुछ खास नामों के साथ लेबल किया जाना समझ में आता था, लेकिन ये परेशान करने वाला है कि 13 साल बाद भी इस तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ऐसे में सनी लियोनी ने तय किया कि लोगों की बातों को लेकर परेशान होने से अच्छा है कि करियर में आगे बढ़ने पर ध्यान दिया जाए।

    जजमेंट की वजह से होती है परेशानी

    सनी लियोनी ने कहा, "मैं इंसान हूं, इसलिए निश्चित रूप से लोग नकारात्मक तरीके से जजमेंट करते हैं, जो मुझे प्रभावित करता है, लेकिन मुझे लगता है कि हमेशा बड़ी दीवार और मेरे सामने खड़े लोग मेरी रक्षा करते हैं और मुझे इमोशनली को हमेशा खुश रखते हैं। मैं अपने परिवार, करियर और अपने आसपास के सभी लोगों के साथ मेंटली बहुत अच्छी जगह पर हूं। मैं अभी वास्तव में भाग्यशाली महसूस करती हूं।"

    खबरें और भी