सनी देओल की 'Batwara 1947' का रोमांटिक गाना 'तबस्सुम' रिलीज, जंग के बीच दिखी प्यार की झलक
फिल्म 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) का नया गाना 'तबस्सुम' फिल्म की एक रोमांटिक झलक दिखाता है। ...और पढ़ें
-1786099127281_m.webp)
'बंटवारा 1947' का नया गाना 'तबस्सूम' रिलीज
HighLights
'बंटवारा 1947' का नया गाना 'तबस्सूम' रिलीज
14 अगस्त को रिलीज होने जा रही सनी देओल की फिल्म
नए गाने ने दिखाई जंग के बीच प्यार की झलक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म 'बटवारा 1947' (Batwara 1947) का रोमांटिक गाना 'तबस्सुम' 7 अगस्त को रिलीज हुआ। एक मिनट 34 सेकंड का यह म्यूजिक वीडियो फिल्म की कहानी की एक झलक दिखाता है, जिसमें प्यार, उम्मीद और कोमलता है। इस गाने में अली फजल, करण देओल, कनिका और ईशा जैसे कलाकार नजर आते हैं।
फिल्म में रोमांटिक पहलू जोड़ता है गाना
आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा रिलीज किया गया 'तबस्सुम' (Tabassum) गाना रोमांस और मुस्कान की खुशी पर आधारित एक विजुअल कहानी दिखाता है। यह गाना उन रिश्तों की झलक देता है जो फिल्म को भावनात्मक रूप से मजबूती देते हैं।
भारत के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' प्यार, त्याग और हिम्मत की कहानी है। 'तब्स्सुम' के रिलीज होने से फिल्म के प्रमोशन में एक रोमांटिक पहलू भी जुड़ गया है।
सोनू निगम और हीर ने दी आवाज
वीडियो शेयर करते हुए, जी म्यूजिक कंपनी और आमिर खान प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'एक ऐसा नाम जिसमें धूप की गर्माहट, जिंदगी के रंग और हमेशा साथ रहने वाला एहसास है...तबस्सूम रिलीज हो गया है। बंटवारा 1947'। इस गाने को ए. आर रहमान ने कंपोज, प्रोड्यूस और अरेंज किया है। इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं और इसे सोनू निगम (Sonu Nigam) और हीर ने गाया है।
View this post on Instagram
इस फिल्म में शबाना आजमी (Shabana Azmi), सनी देओल (Sunny Deol), प्रीति जिंटा (Preity Zinta) और अभिमन्यु सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म लगभग तीन दशकों के बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल को फिर से एक साथ लाती है।
खबरें और भी
आमिर खान (Aamir Khan) प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
यह फ़िल्म 14 अगस्त, 2026 को 'बंटवारा दिवस' (Partition Day) पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- Batwara 1947 की रिलीज के बीच टली Sunny Deol की 'परशुराम', शूटिंग से दो महीने पहले क्यों रोकनी पड़ी फिल्म?