विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayodhya Ram Mandir के लिए सुपरस्टार Chiranjeevi का बड़ा एलान, हर टिकट पर 'हनुमान' की टीम करेगी इतने रुपये का दान

Published: Mon, 08 Jan 2024 12:56 PM (IST)

Ayodhya Ram Mandir साउथ इंडियन सुपरस्टार चिंरजीवी तगड़ी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करते हैं। ऑन स्क्रीन के साथ ही ऑफ स्क्रीन ...और पढ़ें

अयोध्या, राम मंदिर के लिए चिरंजीवी का बड़ा एलान
अयोध्या, राम मंदिर के लिए चिरंजीवी का बड़ा एलान

HighLights

  1. साउथ फिल्म सुपरस्टार हैं चिरंजीवी
  2. चिरंजीवी ने अयोध्या, राम मंदिर के लिए किया बड़ा एलान
  3. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए दान का एलान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अयोध्या के निर्माणाधीन राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं। भागवान श्रीराम के लिए देश-विदेश से भक्तों ने दिल खोलकर दान किया है। इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने राम मंदिर के लिए दान देने की बात कही है, जिसे सुन उनके हर फैन ने दिल खोलकर उनकी तारीफ की है।

चिरंजीवी का बड़ा एलान

इस मकर संक्रांति 12 जनवरी को एक्टर तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' (HanuManu) रिलीज हो रही है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म के लिए एक प्री-रिलीज कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें एक्टर चिरंजीवी भी शामिल हुए। इस दौरान टीम की तारीफ करने के साथ ही उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने 'हनुमान' की टीम की तरफ से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की हर टिकट पर दान किए जाने के फैसले का खुलासा किया।  

'हनुमान' के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान चिरंजीवी ने खुलासा किया कि उन्हें अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया है। इसी के साथ उन्होंने खुलासा किया कि 'हनुमान' फिल्म की टीम राम मंदिर के लिए हर टिकट पर पांच रुपये का दान करेगी। चिरंजीवी के इस एलान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने साउथ स्टार्स की खुलकर तारीफ की है।

फैंस ने तारीफ में कही ये बात

एक यूजर ने कमेंट किया, 'सच्चे हनुमान भक्त चिरंजीवी सर।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'बॉलीवुड स्टार्स को इनसे कुछ सीखना चाहिए। यह उनके लिए आइडल हैं।'

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: राम मंदिर के उद्घाटन के लिए एक्साइटेड है ये फिल्ममेकर, कहा- 'पूरा विश्व मनाए जश्न'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।