Sushant Singh Rajput की एक्स गर्लफ्रेंड ने छोड़ा इंस्टाग्राम, सोशल मीडिया के शोर से हुईं परेशान
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की एक एक्स गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का एलान किया है।
-1779199796382_m.webp)
इंस्टाग्राम से दूरी बनाएंगी अभिनेत्री (फोटो क्रेडिट- इंस्टा)
HighLights
सोशल मीडिया से दूर होंगी ये एक्ट्रेस
सुशांत सिंह राजपूत संग जुड़ा था नाम
इंस्टाग्राम पर शेयर किया ये पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता रहे सुशांत सिंह राजपूत का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था। लेकिन उनके करीब सबसे अधिक जो अदाकारा रहीं, उनका नाम रिया चक्रवर्ती है। सुशांत डेथ केस मामले में भी रिया का नाम काफी उछला था।
अब बी टाउन एक्ट्रेस ने एक ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया से दूरी बनाने की तरफ इशारा करता है। इस पोस्ट में रिया चक्रवर्ती ने क्या लिखा है, आइए लेख में विस्तार से जानते हैं-
सोशल मीडिया से ब्रेक लेंगी रिया
आज के दौर में सोशल मीडिया पर लोगों के मनोरंजन का एक बड़ा साधन बन गया है। सेलेब्स भी इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वक्त बताते हैं और आए दिन अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े मसलों को साझा करते रहते हैं। रिया चक्रवर्ती भी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। लेकिन अब शायद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला कर लिया है।
यह भी पढ़ें- 6 साल बाद सुशांत केस में Rhea Chakraborty को मिली राहत, कोर्ट ने दिए बैंक अकाउंट्स डीफ्रीज करने के आदेश
-1779200579980.jpg)
दरअसल मंगलवार को रिया चक्रवर्ती ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है- मौजूदा समय में मै अपने आप को काफी ज्यादा मिस कर रही हूं। लगातार शोर और स्क्रॉलिंग सब मुझे उम्मीद से से अधिक भारी लगने लगा है।

मुझे उस पल को कैप्चर करने के बारे में सोचे बिना उसमें मौजूद रहने की याद आती है। अब मुझे एकांत और शांति की याद आती है। तो इसलिए अब मैंने कुछ समय के लिए पीछे हटने का फैसला लिया है, ताकि वास्तविकता को थोड़े और करीब से समझा जाए। मैंने निर्णय लिया है कि पोस्ट किए पलों के बजाय उनमें जीने का आनंद लिया जाए। फिर मिलेंगे जल्द ही।
इंस्टा पर रिया चक्रवर्ती के इतने फॉलोअर्स
इस तरह से रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का आधिकारिक एलान किया है। मालूम हो कि इंस्टाग्राम पर रिया के चाहने वालों की तादाद काफी ज्यादा है। इसका अंदाजा आप उनके इंस्टा हैंडल पर मौजूद फॉलोअर्स की संख्या 3.6 मिलियन से आसानी से लगा सकते हैं। मालूम हो कि रिया चक्रवर्ती ने बतौर एक्ट्रेस मेरे डैड की मारूती, जलेबी, सोनाली केबल और चेहरे जैसी कई मूवीज के लिए जाना जाता है।
