यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sushant Singh Rajput को याद कर भावुक हुईं बहन श्वेता, डेथ एनिवर्सरी से पहले शेयर की एक्टर की 10 साल पुरानी फोटो
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को चार साल होने वाले हैं लेकिन उनके परिवार के लोग और फैंस आज भी उन्हें बहु ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की और उसके बाद बॉलीवुड में अपना नाम बनाया। बहुत ही कम समय में वह फैंस के पसंदीदा स्टार्स में से एक बन गए थे। 14 जून, 2020 को उन्होंने हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्हें दुनिया से गए चार साल होने वाले हैं।
लेकिन आज भी उनके परिवार के लोग और फैंस सदमे में हैं। तीन साल बाद भी सुशांत की मौत की खबर रहस्य बनी हुई है। अब दिवंगत एक्टर की डेथ एनिवर्सरी से पहले उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उन्हें लेकर एक पोस्ट किया है। यह पोस्ट देखने के बाद यूजर्स भी इमोशनल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput के निधन के चार साल बाद रिया चक्रवर्ती शुरू कर रहीं नया चैप्टर, किया ऐसा पोस्ट
श्वेता ने शेयर की 10 साल पुरानी तस्वीर
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर भाई की 10 साल पुरानी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में सुशांत किसी से वीडियो कॉल करते हुए दिखाई दे रहे हैं और साथ ही उनके चेहरे पर मुस्कुराहट नजर आ रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि गूगल फोटो ने मुझे 10 साल पहले उसी दिन की याद दिला दी।

पोस्ट देख फैंस हुए इमोशनल
श्वेता सिंह कीर्ति का यह पोस्ट देखने के बाद सुशांत के फैंस भी इमोशनल हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मुझे आपकी सचमुच याद आती है। दूसरे यूजर ने लिखा कि दीदी यह बहुत इमोशनल है। तीसरे यूजर ने लिखा कि मिस यू सुशांत सर।
खबरें और भी
बहन ने चलाया ऑनलाइन कैम्पियन
कुछ दिनों पहले श्वेता ने भाई की मौत के लिए न्याय मांगने के लिए एक ऑनलाइन कैम्पियन भी शुरू किया है। बता दें कि जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।