यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sushmita Sen Video: खत्म हुई सुष्मिता सेन की 'आर्या 3' की शूटिंग, रैपअप पार्टी में डांस करती दिखीं एक्ट्रेस
Aarya 3 Wrap Up सुष्मिता सेन ने आर्या 3 की शूटिंग पूरी कर ली है। एक्ट्रेस ने शूटिंग पूरी होने के बाद सेट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमे पूरी कास्ट र ...और पढ़ें

HighLights
- सुष्मिता सेन ने पूरी की Aarya 3 की शूटिंग।
- Aarya 3 की रैपअप पार्टी में डांस करती दिखी एक्ट्रेस।
- सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया प्यार भरा मैसेज।
नई दिल्ली, जेएनएन। Aarya 3 Wrap Up: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) जल्द फैंस के लिए वेब सीरीज 'आर्या' का तीसरा पार्ट लेकर आ रही है। एक्ट्रेस पिछले कुछ महीनों से इसकी शूटिंग कर रही थी, जो अब पूरी हो गई है। इसकी जानकरी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके दी है।
खत्म हुई 'आर्या 3' की शूटिंग
सुष्मिता सेन ने 'आर्या 3' की शूटिंग पूरी कर ली है। एक्ट्रेस ने शूटिंग पूरी होने के बाद सेट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सुष्मिता कुर्ता-पजामा और शॉल लपेटे नजर आ रही हैं। इस दौरान काफी खुश भी नजर आ रही है। वह पहले सिकंदर खेर को गले लगाती हैं और फिर डायरेक्टर राम माधवानी के साथ डांस करती हैं। वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा है, 'आर्या 3 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। बहुत ही बेहतरीन कास्ट और क्रू के साथ काम किया। थैंक यू आर्या फैमिली। दौलत बहुत प्यारा सा हग। आई लव यू।'
View this post on Instagram
हार्ट अटैक के बाद रुकी थी शूटिंग
बता दें, सुष्मिता ने जनवरी से ही सीरीज की शूटिंग शुरू की थी, लेकिन कुछ समय बाद ही सेट पर एक्ट्रेस को हार्ट अटैक आ गया था। इसके चलते कुछ दिनों के लिए 'आर्या 3' की शूटिंग रुक गई थी। सुष्मिता सेन की एंजियोप्लास्टी हुई थी, जिसके बारे में एक्ट्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था।
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी 'आर्या 3'
एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद अब फैंस 'आर्या 3' के रिलीज डेट का इंतजार कर रहे है। बता दें, 2020 में बॉलीवुड अदाकारा सुष्मिता सेन ने अपना डिजिटल डेब्यू किया था। आर्या के दोनों सीजन जबरदस्त तरीके से पसंद किए गए।
पहले सीजन के बाद दूसरे और दूसरे के बाद तीसरे सीजन की डिमांड होने लगी थी। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।
'ताली' में नजर आएंगी सुष्मिता
'आर्या' सीरीज के अलावा सुष्मिता सेन 'ताली' में नजर आएंगी। इसमें वह ट्रांसजेंडर गौरी सावंत के रोल में दिखेंगी।