Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sushmita Sen Birthday: रिनी ने खास अंदाज में किया सुष्मिता सेन को बर्थडे विश, चारू असोपा ने भी लुटाया प्यार

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 04:50 PM (GMT+05:30)

    Sushmita Sen Birthday सुष्मिता सेन आज 19 नवंबर को अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके बर्थडे के खास मौके पर दोस्त और परिवार वाले उन्हें जन्मदिन की बध ...और पढ़ें

    चारू असोपा ने किया सुष्मिता सेन को बर्थडे विश (Photo Credit: Instagram)
    चारू असोपा ने किया सुष्मिता सेन को बर्थडे विश (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sushmita Sen Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन रविवार को अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस से लेकर दोस्त और परिवार वाले उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अब चारू असोपा ने भी सुष्मिता सेन को बर्थडे विश करते हुए उनकी कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि चारू की शादी सुष्मिता के भाई राजीव सेन से हुई थी, लेकिन अब दोनों अलग हो गए हैं।

    चारू असोपा ने खास अंदाज में किया विश

    चारू असोपा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुष्मिता सेन के साथ कई पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। पहली दो तस्वीरों में सुष्मिता जियाना और चारू के साथ मुस्कुराती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में चारू और सुष्मिता अपने माता-पिता के साथ नजर आ रही हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में सुष्मिता बेबी जियाना के जन्म के बाद उसे गोद में लिए दिखाई दे रही हैं। चारू के साथ सुष्मिता की एक तस्वीर भी है, जब वह प्रेग्नेंट थीं।

    यह भी पढ़ें: Bollywood News: अपने जन्मदिन पर बच्चों की तरह खुश होती हैं सुष्मिता, खोले अपने दिल के राज

    View this post on Instagram

    A post shared by Charu Asopa (@asopacharu)

    इन फोटोज को शेयर करते हुए चारू असोपा ने लिखा, 'सबसे अद्भुत इंसान जिसे मैं जानती हूं, उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं। मुझे नहीं पता कि इसे कहां से शुरू करूं, लेकिन मैं वास्तव में चाहती हूं कि आप जानें कि मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है। मुझे लगता है कि सबसे बड़ी चीज जो मैंने सीखी है वह है जीवन को बहुत शालीनता और साहस के साथ जीना। आप वास्तव में प्रत्येक महिला के लिए एक प्रेरणा हैं। जियाना की सेक्सी बुआ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं और जियाना आपसे सबसे ज्यादा प्यार करते हैं दीदी'।

    रिनी सेन ने ऐसे किया विश

    सुष्मिता सेन की बेटी रिनी सेन ने अपनी मां को बर्थडे विश करते हुए उनके साथ एक खास तस्वीर पोस्ट की और उसमें लिखा 'हैप्पी बर्थडे मां, डुग्गा डुग्गा'।

    शिल्पा शेट्टी ने भी किया पोस्ट

    शिल्पा शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुष्मिता सेन के साथ एक तस्वीर शेयर की है और उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा 'आर्या' के डायरेक्टर राम माधवानी ने भी एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Sushmita Sen Birthday: रुपाली से चांदनी तक, सुष्मिता सेन की ये परफॉर्मेंस कभी नहीं भूल पाएंगे आप