Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sushmita Sen ने बेटियों के साथ मनाया मदर्स डे, अलीशा ने बनाया खाना, मिले कई उपहार

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 14 May 2023 06:33 PM (IST)

    Sushmita Sen Mothers Day सुष्मिता सेन बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस है। अब उन्होंने बेटियों के साथ मदर्स डे मनाने की जानकारी दी है। उन्होंने कई फोटोज शेयर क ...और पढ़ें

    Sushmita Sen Mothers Day: सुष्मिता सेन फिल्म एक्ट्रेस है।
    Sushmita Sen Mothers Day: सुष्मिता सेन फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sushmita Sen Mothers Day: सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि उनके घर पर मदर्स डे सेलिब्रेट किया गया है। यह पूरा अरेंजमेंट उनकी बेटियों ने किया था। सुष्मिता सेन बेटियों के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं। उन्होंने कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

    सुष्मिता सेन दोनों बेटियों के साथ समय बिताएंगी

    सुष्मिता सेन ने जानकारी दी है कि वह अपनी दोनों बेटियों रिमी सेन और अलीशा सेन के साथ समय बिताएंगी। वहीं, दोनों बेटियों ने उन्हें हाथ से बने हुए उपहार दिए है। वहीं, उनकी बेटी अलीशा उनके लिए खाना भी बना रही है। रविवार को सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की है। यह उनकी घर की है। इसमें एक तस्वीर में उन्हें अपने घर के काउच पर लेटे हुए देखा जा सकता है। वहीं, उनकी दोनों बेटियां उनके साथ नजर आ रही हैं। तीनों के चेहरे पर मुस्कान है। दीवारों पर इमेजेस लगे हुए हैं। इसमें परिवार की कई तस्वीरें हैं।

     

    सुष्मिता सेन ने मदर्स डे की तस्वीरें शेयर की है

    सुष्मिता सेन ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, "अलीशा ने खाना बनाया। हैंड मेड गिफ्ट दिए गए है। काफी टेस्टी कूकी भी थी। मां बनने के 24 वर्ष को इस तरह सेलिब्रेट किया गया है। यह चीजें पैसे से नहीं खरीद सकते।" उन्होंने आगे लिखा है कि बतौर मां उन्हें बहुत गर्व है। उन्होंने अपनी दोनों बेटियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने आगे लिखा है, "धन्यवाद अलीशा और रिमी। मुझे हंसाने के लिए। मैं आप लोगों से प्यार करती हूं।" वहीं, उनकी बेटी रिनी ने लिखा है, "मां हम आपसे प्यार करते हैं। हमें गर्व है कि हम आपको अपना कहते हैं।"

    सुष्मिता सेन ने रिनी को सन 2000 में गोद लिया था

    गौरतलब है कि सुष्मिता सेन ने रिनी को सन 2000 में गोद लिया था। तब वह 24 वर्ष की थी और रिनी 6 महीने की थी। वहीं, सुष्मिता सेन ने दूसरी बेटी अलीशा को भी गोद लिया है। उन्होंने दोनों बेटियों को बतौर सिंगल मदर ही बड़ा किया है।

    खबरें और भी

    सुष्मिता सेन जल्द आर्या 3 में नजर आएंगी

    सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स का पुरस्कार जीता है। वह जल्द आर्या 3 में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज की शूटिंग राजस्थान में चल रही हैं। उनकी जल्द फिल्म ताली भी रिलीज होने वाली है। इसमें वह ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत की भूमिका निभाएंगी। गौरतलब है कि गौरी सावंत के कारण ही सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रांसजेंडर को बतौर थर्ड जेंडर मान्यता देने का आर्डर दिया है।