Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खर्चे से परेशान Sushmita Sen की एक्स भाभी मुंबई छोड़ गईं राजस्थान, कपड़े बेचकर गुजारा कर रहीं Charu Asopa

    Updated: Fri, 11 Apr 2025 06:12 PM (GMT+05:30)

    सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की एक्स भाभी और टीवी एक्ट्रेस चारू आसोपा (Charu Asopa) पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। आर्थिक समस्याओं के च ...और पढ़ें

    सुष्मिता सेन की एक्स भाभी चारू आसोपा (Photo Credit- Instagram)
    सुष्मिता सेन की एक्स भाभी चारू आसोपा (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सुष्मिता सेन की एक्स भाभी ने छोड़ा मुंबई
    2. चारू आसोपा पहुंची होमटाउन
    3. एक्ट्रेस ने शुरू किया सूट बेचने का काम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की एक्स भाभी चारू आसोपा को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। चारू पेशे से अभिनेत्री हैं और टीवी की दुनिया में काम कर चुकी हैं, लेकिन अब उन्होंने मुंबई के साथ एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में एक्ट्रेस को कपड़े बेचते हुए देखा। अब इससे जुड़ी पूरी जानकारी उन्होंने खुद शेयर की है।

    चारू असोपा (Charu Asopa) और राजीव सेन अलग हो चुके हैं। तलाक के बाद अब चारू को पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई जैसे महंगे शहर में गुजारा ना कर पाने की वजह से उन्हें अपने होमटाउन राजस्थान जाना पड़ा। यह कदम उन्होंने अपनी बेटी जियाना की बेहतर परवरिश के लिए उठाया है।

    Photo Credit- Instagram

    हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में चारू असोपा ने कहा, 'मैं अपने होमटाउन बीकानेर, राजस्थान में शिफ्ट हो गई हूं। मैं मुंबई छोड़कर अपने माता-पिता के घर आ गई हूं। अपनी बेटी जियाना के साथ मैं अपने माता-पिता के घर पिछले एक महीने से ज्यादा समय से रह रही हूं।

    ये भी पढ़ें- रैंप वॉक के बीच Nitanshi Goel ने अचानक किए Hema Malini के चरण स्पर्श, ड्रीम गर्ल की इस बात से खफा हुए लोग

    सुष्मिता सेन की एक्स भाभी ने क्यों छोड़ा मुंबई?

    चारू ने इसी इंटरव्यू में मुंबई छोड़ने की वजह बताते हुए कहा, 'मुंबई में रहना आसान बात नहीं है। यह एक महंगा शहर है। मेरा वहां रहने का एक महीने का खर्च 1 लाख से 1.5 लाख रुपये था, जिसमें घर के करिाए से लेकर कई अन्य खर्च शामिल थे। मेरे लिए इतना खर्च उठाना संभव नहीं है। इसके अलावा, मैं जियाना को भी उनकी नानी के पास अकेला नहीं छोड़ना चाहती थी।'

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    उन्होंने आगे कहा, 'जब मैं मुंबई में शूटिंग करती थी, तो बेटी का ख्याल अकेले रखना काफी मुश्किल हो जाता था। मेरे लिए घर वापस आना और अपना खुद का कपड़े का बिजनेस शुरू करना एक प्लान के तहत लिया गया फैसला था। इसमें मैंने कोई भी जल्दबाजी नहीं दिखाई है।'

    कपड़े के बिजनेस में संघर्ष कर रही हैं चारू?

    चारू ने कहा, 'जब आप कुछ नया शुरू करते हैं, तो हर कोई संघर्ष करता है। मेरे मामले में ये कोई अलग बात नहीं है। मैं हर चीज खुद कर रही हूं। ऑर्डर लेने से लेकर पैकेज भेजने तक। जब मैं मुंबई में एक्टिंग के लिए आई थी, तब भी मेरे लिए यह जर्नी आसान नहीं थी। मैंने अपना नाम बनाने के लिए काफी संघर्ष किया। अब मैंने खुद का काम शुरू किया है, ताकि मैं अपनी बेटी की जरूरतों को पूरा कर सकूं और मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई गलत बात है।'

    ये भी पढ़ें- बीच में छोड़ा था बॉलीवुड, विदेश में बनाया था आशियाना, जबरदस्त कमबैक से रचा इतिहास