Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sushmita Sen Health Update: सुष्मिता सेन ने दिया अपना हेल्थ अपडेट, बताया 95 फीसदी थी हार्ट में ब्लॉकेज

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 05 Mar 2023 10:24 AM (IST)

    Sushmita Sen Health Update सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फैंस के साथ अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दी। इस बा ...और पढ़ें

    Sushmita sen, sushmita sen heart surgery, sushmita sen health update, sushmita sen health, sushmita sen news, sushmita sen latest video
    Sushmita sen, sushmita sen heart surgery, sushmita sen health update, sushmita sen health, sushmita sen news, sushmita sen latest video

    नई दिल्ली, जेएनएन।  Sushmita Sen Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को हाल ही में हार्ट अटैक आया था। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। हालांकि एक्ट्रेस पहले से ठीक है, लेकिन उनके चाहने वाले उनकी काफी फिक्र कर रहे हैं।

    ऐसे में एक्ट्रेस ने शनिवार को इंस्टाग्राम लाइव सेशन किया और अपनी हेल्थ के बारे में फैंस को जानकारी दी। इस बातचीत में उन्होंने बताया कि वह खुद को पॉजिटिव रख रही हैं और सभी परिवार के लोग उनके साथ हैं।

    सुष्मिता सेन ने दिया अपना हेल्थ अपडेट

    ज्यादातर लाइव सेशन में सुष्मिता सेन ने अपने परिवार के सदस्यों, डॉक्टर्स और उन लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने फैंस को सब कुछ बताया कि ये सब कैसे हुआ और वक्त रहते डॉक्टरों ने कैसे उनकी जान बचाई। इस दौरान एक्ट्रेस काफी इमोशनल होती नजर आई। उन्होंने ये भी बताया कि जब वह नानावती अस्पताल में भर्ती थीं। उनके अटैक के बारे में किसी को भी भनक नहीं लगी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

    यह भी पढे़ें- Sushmita Sen Heart Attack: हार्ट अटैक के बाद सुष्मिता की हुई एंजियोप्लास्टी, पोस्ट शेयर कर दी सेहत की जानकारी

    95 फीसदी थी हार्ट में ब्लॉकेज

    इस दौरान सुष्मिता ने बताया कि आखिर उनके साथ हुआ क्या था? सुष्मिता सेन कहती नजर आईं, "मैं काफी बड़े हार्ट अटैक से सर्वाइव कर पाई हूं। बहुत बड़ा हार्ट अटैक आया था। मेरे हार्ट में 95 फीसदी ब्लॉकेज थी। यह मेरी लाइफ का एक फेज था और यह निकल गया। मेरे दिल में अब किसी बात का डर नहीं है।

    खबरें और भी

    सुष्मिता ने कहा कि मैं चीजों को अब एक अलग नजरिए से देख पा रही हूं। मेरे मन में किसी भी तरह का डर नहीं है। आगे एक्ट्रेस ने कहा कि जितने भी लोगों ने मुझे फूल भेजे हैं, उनसे मेरा घर भर गया है औ वह अब 'गार्डन ऑफ ईडन' की तरह लग रहा है।

    आर्या 3 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

    एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आर्या 3 में नजर आएंगी। इस सीरीज की शूटिंग बीते दिनों शुरू कर दी थी। खबर है कि एक्ट्रेस जल्द ठीक होकर एक बार फिर सेट पर लौटेंगी।  इसके अलावा एक्ट्रेस जानी मानी ट्रांसजेंडर गौरी सावंत का किरदार में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज के जरिए एक्टिविस्ट गौरी सावंत की जिंदगी को दुनिया के सामने लाने जा रही हैं। कुछ महीने पहले इस वेब सीरीज से एक्ट्रेस ने अपना पहला लुक रिवील किया था।

    यह भी पढ़ें- Sushmita Sen Heart Attack: महिलाओं में भी बढ़ रहा है हार्ट अटैक का खतरा, 40 के बाद ये बदलाव करने हैं जरूरी