यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sushmita Sen ने की बेटी रेनी ने मम्मी की वेब सीरीज 'ताली' में किया काम, पोस्ट शेयर कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस
Sushmita Sen Daughter Renee सुष्मिता सेन की वेब सीरीज ‘ताली’ 15 अगस्त से जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर रिलीज होने जा रही है। हाल ही में ताली का ट्रेलर र ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Sushmita Sen Daughter Renee: सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘ताली’ को लेकर खबरों में हैं। सीरीज में उन्होंने ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया है, ये श्रीगौरी सावंत की सच्ची कहानी पर आधारित है। ‘ताली’ 15 अगस्त से जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर रिलीज होने जा रही है। हाल ही में ताली का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
ट्रेलर रिलीज के बाद सुष्मिता सेन इस वेब सीरीज से जुड़े कई इंटरव्यू दे रही हैं, जिसमे वह कुछ न कुछ नया खुलासा कर रही है। बुधवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर ताली को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी बड़ी बेटी रेनी (Renee) ने भी इस रिलीज में काम किया है।
ताली में सुष्मिता सेन की बेटी ने भी किया खास काम
सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बड़ी बेटी को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी वेब सीरीज ताली में रेनी (Renee) ने महामृत्युंजय मंत्र को अपनी आवाज में गाया है। एक्ट्रेस ने बेटी की फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, जीवन एक पूर्ण चक्र में आता है!!! मेरी बच्ची @reneesen47 इस शक्तिशाली मंत्र को प्रस्तुत करने के लिए अपनी आवाज की शोभा बढ़ाती है #महामृत्युंजय उसकी आवाज और मेरा चेहरा... ताली के ट्रेलर में एक साथ।
View this post on Instagram
निःसंदेह, जब भी मैं इसे सुनती हूं मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। धन्यवाद शोना, इसे इतने प्यार से करने के लिए। आपने मुझे गौरवान्वित महसूस कराया। जिस प्यार और समावेशन के साथ आपको #ताली मिली उसके लिए आप सभी का धन्यवाद। इतने साहस के साथ विश्वास बनाए रखने के लिए @shreegaurisawant और हमारे ट्रांसजेंडर समुदाय को बहुत-बहुत धन्यवाद।
खबरें और भी
एक्टिंग डेब्यू कर चुकी है रेनी सेन
बता दें, सुष्मिता सेन की बेटी रेनी ने साल 2021 में फिल्म 'सुट्टाबाजी' में नजर आई थी, जिसमें राहुल वोहरा और कोमल छाबड़िया भी साथ नजर आए थे। रिनी, दोनों सीनियर एक्टर्स की बेटी की भूमिका निभााई थी। डायरेक्टर कबीर खुराना भी सुट्टाबाजी से डेब्यू किया था। ये ओटीटी Disney+ HOTSTAR पर रिलीज हुई थी।