Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sushmita Sen कजिन की शादी में हंसती हुईं आई नजर, फैंस ने कहा- आप भी ललित मोदी से...

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 15 Jan 2023 03:47 PM (IST)

    Sushmita Sen At Wedding सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर उनके कजिन की शादी में भाग लेने के बाद तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें खिलखिलाकर हंसते हुए देख ...और पढ़ें

    Sushmita Sen At Wedding: सुष्मिता सेन फिल्म एक्ट्रेस है।
    Sushmita Sen At Wedding: सुष्मिता सेन फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sushmita Sen At Wedding: सुष्मिता सेन को अपने कजिन के शादी में देखा गया है। इस अवसर पर वह काफी खुश नजर आ रही थी। उन्होंने जोड़ों के साथ हंसते हुए तस्वीरें भी क्लिक कराई हैं। उनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसके साथ उन्होंने एक प्यारा संदेश भी लिखा है। वहीं, सुष्मिता सेन ने अपनी आगामी वेब सीरीज आर्या 3 के बारे में भी जानकारी दी है। 

    सुष्मिता सेन ने कजिन गौरव सेन की शादी की तस्वीरें शेयर की है

    सुष्मिता सेन ने अपने कजिन गौरव सेन की शादी की तस्वीरें शेयर की है, जिन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड जुल्जा से शादी की है। गौरतलब है कि सुष्मिता सेन ने इसके पहले भी एक शादी में भाग लिया था। इसमें वह अपनी बेटी रीनी और अलीशा के साथ नजर आई थी। वहीं, इस शादी में उनके भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारू असोपा भी नजर आई थी। सुष्मिता सेन ने एक और वीडियो के माध्यम से अपनी सुपरहिट वेब सीरीज आर्या 3 के रिटर्न की जानकारी भी दी है।

    यह भी पढ़ें: Varisu Box Office Collections: शनिवार को विजय की वरिसु में आया जबरदस्त उछाल, आज होगा ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार

    सुष्मिता सेन ने इस अवसर पर साड़ी पहन रखी है

    इंस्टाग्राम पर सुष्मिता सेन ने एक शानदार तस्वीर शेयर की है। इसमें वह जुल्जा की पीठ से पीठ लगाकर खड़ी है और स्माइल कर रही हैं। वहीं, उनके कजिन गौरव सेन भी फोटो में नजर आ रहे हैं। सुष्मिता सेन ने इस अवसर पर साड़ी पहन रखी है। वहीं जुल्जा ने लाल कलर का ब्राइडल लहंगा पहन रखा है। गौरव ने शेरवानी पहन रखी है।

    यह भी पढ़ें: Pathaan Overseas Box Office: SRK की 'पठान' की गल्फ देशों में दमदार एडवांस बुकिंग, भगवा कंट्रोवर्सी का परिणाम?

    View this post on Instagram

    A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

    सुष्मिता सेन ने लिखा है, 'जुल्जा और गौरव की मजेदार शादी रही'

    सुष्मिता सेन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'जुल्जा और गौरव को बधाई। बहुत ही मजेदार शादी रही। आप दोनों को कसमें खाते देख मुझे बहुत अच्छा लगा। आप लोगों को जीवन भर खुशियां मिले। भगवान आप पर आशीर्वाद बरसाए। ढेरों प्यार।' सुष्मिता सेन ने इस बात की भी जानकारी दी है कि बहुत जल्द आर्या सीजन 3 में नजर आएंगी। उन्होंने बताया कि उनकी टीम से उनका रियूनियन हुआ है। उन्होंने लिखा है, 'मेरी आर्या फैमिली के साथ होमकमिंग।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

    खबरें और भी