यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sussanne Khan And Arslan Goni: ब्वॉयफ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहीं सुजैन खान, शेयर किया रोमांटिक वीडियो
Sussanne Khan And Arslan Goni Video ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी वेकेशन मना रही हैं । सुजैन ने अर्सलान संग अपना एक ...और पढ़ें

HighLights
- ब्वॉयफ्रेंड अर्सलान के साथ वेकेशन पर है सुजैन खान
- ये कपल मैक्सिको में वेकेशन मना रहा है
- सुजैन ने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक वीडियो साझा किया
नई दिल्ली, जेएनएन। Sussanne Khan And Arslan Goni Video: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद को लेकर काफी चर्चा में हैं। वह अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट किए जाते हैं। वहीं, दूसरी तरह उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान भी अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी संग वेकेशन मना रही हैं। सुजैन ने अर्सलान के साथ अपना एक रोमांटिक वीडियो साझा किया है।
अर्सलान गोनी संग रोमांस करती नजर आईं सुजैन
सुजैन खान ने इंस्टाग्राम पर अपने वेकेशन का वीडियो साझा किया है, उसमें वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों की रोमांटिक तस्वीर नजर आ रही हैं और वह एक-दूसरे पर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक कमेंट कर रहे हैं। सिर्फ इतनी ही नहीं वीडियो को साझा करते हुए सुजैन ने प्यार भरा कैप्शन लिखा है, मेरे पसंदीदा लोगों के साथ धूप, हंसी और यादें 🌴💚🇲🇽📸👯♀️ #LosCabos। इन फोटोज में सुजैन बिकिनी में काफी हॉट लग रही हैं। तो वहीं अर्सलान भी कहीं व्हाइट शर्ट तो कहीं शर्टलेस होकर कूल लग रहे हैं। दोनों के साथ इनके कुछ दोस्त भी मौजूद हैं।
View this post on Instagram
सुजैन और अर्सलान की लव स्टोरी
ऋतिक से तलाक के बाद सुजैन ने अर्सलान का हाथ थामा है। दोनों ने काफी समय तक अपने प्यार को दुनिया से छुपाकर रखा, लेकिन बीते दो सालों से दोनों सोशल मीडिया पर प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। दोनों को अक्सर किसी न किसी खास अवसर पर साथ देखा जा सकता है। बता दें कि अर्सलान गोनी, टीवी एक्टर अली गोनी के भाई हैं। वह हाल ही 'मैं हीरो बोल रहा हूं' वेब सीरीज में नजर आए थे। इसके अलावा वह कुछ फिल्में भी कर चुके हैं।
अच्छे दोस्त हैं ऋतिक और अर्सलान
बता दें, सुजैन के एक्स हसबैंड ऋतिक रोशन ब्वॉयफ्रेंड अर्सलान के बीच अच्छी दोस्ती है। दोनों एक साथ पार्टी करते नजर आते हैं।