Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'ये बस वक्त की बर्बादी है', Sonakshi Sinha और जहीर इकबाल की शादी पर Swara Bhaskar ने किया कमेंट

    Updated: Wed, 19 Jun 2024 02:37 PM (IST)

    दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी ...और पढ़ें

    सोनाक्षी सिन्हा- जहीर इकबाल की शादी पर स्वरा भास्कर ने की टिप्पणी, (X Image)
    सोनाक्षी सिन्हा- जहीर इकबाल की शादी पर स्वरा भास्कर ने की टिप्पणी, (X Image)

    HighLights

    1. लव जिहाद पर बोलीं स्वरा भास्कर
    2. स्वरा ने ट्रोलिंग को बताया आम बात
    3. सोनाक्षी की शादी को बताया पर्सनल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर जहीर इकबाल संग उनके वेडिंग की खबरें छाई हुई हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने अभी तक कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा है। इस बीच अब स्वरा भास्कर ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर कमेंट किया है।

    स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अक्सर अपने स्टेटमेंट के चलते ध्यान खींचती हैं। अब उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर बात की है।

    स्वरा ने झेली थी ट्रोलिंग

    स्वरा भास्कर ने बीते साल समाजवादी पार्टी के नेता और सोशल एक्टिविस्ट फहाद अहमद से शादी कर हैरान कर दिया था। दोनों ने 16 फरवरी 2023 को कोर्ट मैरिज की थी। एक्ट्रेस ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि जब वो शादी कर रही थीं, तब कई एक्सपर्ट उनकी आलोचना करने आ गए थे। वही, अब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- Swara Bhaskar: ईद के बाद स्वरा भास्कर ने रिवील किया बेटी राबिया का चेहरा, क्यूटनेस ने देख दिल हार बैठेंगे फैंस

    लव जिहाद बड़ा मिथ है

    स्वरा भास्कर ने कहा कि दूसरे धर्म में शादी करने वाले कपल्स को बिना वजह ट्रोल किया जाता है और ये अब आम बात हो गई है। सिने कनेक्ट के साथ इंटरव्यू में अभिनेत्री ये भी कहा कि भारत में लव जिहाद सबसे बड़ा मिथ है। एशिया में लोगों को दूसरी की जिंदगी में दखलअंदाजी करने में बहुत दिलचस्पी होती है।

    सोनाक्षी की शादी पर बोलीं स्वरा

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को लेकर बात करते हुए स्वरा भास्कर ने कहा, "मेरी शादी के दौरान भी कई एक्सपर्ट्स ने आ गए थे और अपनी राय दी थी। यहां हम दो अडल्ट के बारे में बात कर रहे हैं। वो अपनी पर्सनल लाइफ में क्या करते हैं, शादी करते हैं या नहीं करते, ये सब उनका निजी फैसला है। अगर वो एक साथ रह रहे हैं, कोर्ट में शादी कर रहे हैं या निकाह कर रहे हैं या आर्य समाज में शादी कर रहे हैं तो इससे किसी को कोई लेना-देना नहीं है।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'मैं घुट-घुट कर मर...', Swara Bhaskar को इस वजह से नहीं मिल रहा इंडस्ट्री में काम, एक्ट्रेस का छलका दर्द

    समय बर्बाद करने वाली बात है

    उन्होंने आगे कहा, "ये एक पुरुष-महिला और उनके परिवार के बीच की बात है। ये सोनाक्षी की लाइफ है, उन्होंने अपना पार्टनर चुन लिया है और उनके पार्टनर ने भी उन्हें चुन लिया है। अब ये उन दोनों और उनके परिवारों के बीच है। इससे किसी और का कोई लेना- देना नहीं है। इस पर बात करना मुझे समय बर्बाद करने वाली बहस लगती है।"