Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मुसलमान हैं इसलिए...' संभल मामले पर अभिनेत्री Swara Bhaskar ने निकाला गुस्सा, बोलीं- सब बकवास है

    Updated: Wed, 27 Nov 2024 05:26 PM (IST)

    स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) का विवादों से पुराना नाता है। एक बार फिर अभिनेत्री अपने बड़बोलेपन को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में संभल मामले प ...और पढ़ें

    स्वरा भास्कर ने संभल मामले में किया पोस्ट
    स्वरा भास्कर ने संभल मामले में किया पोस्ट

    HighLights

    1. क्या है संभल में बवाल के पीछे की वजह
    2. मामले में हुई थी 4 लोगों की मौत
    3. स्वरा भास्कर के बिगड़े बोल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्वरा भास्कर को बेबाकी से कई एक्टिव मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए देखा जाता है। वो तमाम पॉलिटिकल, सोशल और गर्माए मुद्दों पर अपनी बात रखती आई हैं। इसके अलावा वो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं।

    कई लोग हुए थे घायल

    अब हाल ही में एक्ट्रेस ने संभल विवाद पर अपनी राय रखी है। रविवार को संभल जिले में मुगलकाल की जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी। टीम सर्वे के लिए मस्जिद गई थी। वहीं लोग कोर्ट के इस आदेश का लगातार विरोध कर रहे थे। इन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव और जगह-जगह आगजनी की। इसमें फायरिंग के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा घायल हो गए थे। इस पूरे मामले पर सियासी बयानबाजी अभी भी जारी है और मामला अभी पूरी तरह से शांत नहीं हो पाया है।

    यह भी पढ़ें: '99 फीसदी कैसे चार्ज हो सकती है', पति फहाद हारे तो स्‍वरा भास्‍कर ने EVM पर फोड़ा ठीकरा; कितने वोटों से जीतीं सना मलिक?

    स्वरा भास्कर ने निकाली अपनी भड़ास

    सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए स्वरा भास्कर ने कहा कि हम उस स्थिति पर हैं, जहां कानून नागरिकों की हत्या सिर्फ इसलिए कर रहा है क्योंकि वे मुसलमान हैं। उन्होंने लिखा कि न्यायपालिका इस समय भगवान से सलाह ले रही है कि उन्हें अपना काम कैसे करना है। यह पूरी तरह से बकवास है।

    चुनाव में फहाद अहमद की हुई थी हार

    वहीं स्वरा भास्कर के पति को हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था। फहाद अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट से लड़ रहे थे जिसमें वो सना मलिक से हार गए। इसके बाद स्वरा भास्कर ने ईवीएम पर ठीकरा फोड़ा था। पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'पूरा दिन वोट होने के बावजूद EVM मशीन 99% कैसे चार्ज हो सकती है ? इलेक्शन कमीशन जवाब दे...अणुशक्ति नगर विधानसभा में जैसे ही 99% चार्ज मशीने खुलीं उसके बीजेपी समर्थित एनसीपी को वोट मिलने लगे आखिर कैसे?'

    वहीं संभल मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपद्रवियों के पोस्ट को सार्वजनिक जगहों पर लगाने और बवाल के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए कहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: पति Fahad Ahmad की हार पर बौखलाईं Swara Bhaskar, इलेक्शन कमीशन से मांग रहीं जवाब