Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pathaan के 1000 करोड़ क्लब में एंट्री पर खुशी से झूम उठी स्वरा भास्कर, बायकॉट गैंग के जले पर छिड़का नमक

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 22 Feb 2023 11:44 AM (IST)

    Swara Bhaskar Targets Boycott Gang After Pathaan Success मंगलवार को शाह रुख खान की फिल्म पठान ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली। इसके साथ ...और पढ़ें

    Swara Bhaskar Targets Boycott Gang After Pathaan Success, Instagram
    Swara Bhaskar Targets Boycott Gang After Pathaan Success, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Swara Bhaskar Targets Boycott Gang After Pathaan Success: शाह रुख खान की फिल्म पठान दुनियाभर में छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने बॉलीवुड में पड़े हिट के अकाल को खत्म किया। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पिछले काफी महीनों से बायकॉट की मार झेल रहा थी, लेकिन इस साल रिलीज हुई पठान ने बायकॉट गैंग की पूरी तरह छुट्टी कर दी। वहीं, अब स्वरा भास्कर ने भी पठान की सफलता को लेकर बायकॉट गैंग पर तंज कसा है। 

    पठान ने रचा इतिहास

    पठान ने 21 फरवरी को एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। मंगलवार को फिल्म ने कमाई के मामले में दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ भी फिल्म पहले फेज में 1000 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है।

    1000 करोड़ क्लब में पहुंची पठान

    पठान के प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स ने फिल्म की इस नई उपलब्धि की जानकारी ट्विटर पर शेयर की है। पोस्ट पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी रिएक्टर किया और पठान की सफलता पर टीम को बधाई दी। स्वरा ने ट्वीट करते हुए कहा, 'बायकॉट गैंग, हग्गा, बॉलीवुड के जेम्स और बाकी सभी को बधाई हो।'

    पठान ने झेली बायकॉट की मार

    पठान के साथ शाह रुख खान ने लगभग चार सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। फैंस को उनकी फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। पठान शुरुआत से ही कई तरह के विवादों में घिरती रही। पठान के पोस्टर रिलीज से ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट का ट्रेंड शुरू हो गया। इसके बाद फिल्म के गाने बेशरम रंग को लेकर भी कॉन्ट्रोवर्सी हुई, जिसने फिल्म की रिलीज पर ही संकट खड़ा कर दिया। हालांकि, पठान ने इन सारी परेशानियों को पार किया और अब दुनियाभर में सफलता के झंडे गाड़ रही है।

    खबरें और भी

    स्पाई के रोल में छाए शाह रुख खान

    पठान में शाह रुख खान अपने अब तक के सबसे अलग लुक में नजर आए। फिल्म में उन्होंने एक स्पाई ऐजेंट का किरदार निभाया है। पठान की खातिर एक्टर ने सिक्स पैक्स एब्स बनाने के लिए भी जिम में खूब पसीना भी बहाया, लेकिन उनके लुक में दर्शकों को खूब इंप्रेस भी किया।