Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Swara Bhasker ने कंगना रनौत की बधाई पर दी प्रतिक्रिया, इसके पहले दोनों में हो चुकी हैं तू तू-मैं मैं

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 18 Feb 2023 08:50 PM (IST)

    Swara Bhasker On Kangana Ranaut स्वरा भास्कर ने कंगना रनौत के ट्वीट का आभार व्यक्त किया है। इसमें उन्होंने कंगना की प्रशंसा भी की है। स्वरा भास्कर और ...और पढ़ें

    Swara Bhasker On Kangana Ranaut: स्वरा भास्कर का अंदाज फैंस को काफी पसंद है।
    Swara Bhasker On Kangana Ranaut: स्वरा भास्कर का अंदाज फैंस को काफी पसंद है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Swara Bhasker On Kangana Ranaut: फिल्म एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कंगना रनौत की शादी को लेकर दी गई बधाई पर प्रतिक्रिया दी है। स्वरा भास्कर ने कंगना रनौत की पोस्ट पर एक दिन बाद उनका आभार व्यक्त किया है। दरअसल स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी कर ली है। उन्होंने इस बात की जानकारी हाल ही में दी थी।

    स्वरा भास्कर ने कंगना रनौत के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है

    अब ट्विटर पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक्ट्रेस कंगना रनौत के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है, 'थैंक्यू कंगना।' इसके अलावा उन्होंने दो दिल की इमोजी भी शेयर की है। वहीं, उन्होंने आगे लिखा है, 'आपको भी भगवान खुश रखे।' इसके पहले स्वरा ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की थी। इसमें उन्हें फहद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज करने के बाद कोर्ट से  बाहर निकलते हुए देखा जा सकता हुए है।

    यह भी पढ़ें: Sharmila Tagore का दावा, अमिताभ बच्चन के लिए लिखी जाती थीं खास स्क्रिप्ट, कहा- पावरफुल रोल पुरुषों को दिए गए

    कंगना रनोट ने स्वरा भास्कर को शुभकामनाएं दी थी

    तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'हमारी स्पेशल मैरिज एक्ट को थ्री चियर्स, यह है और यह प्यार को मौका देता है।' कंगना ने इसके पहले स्वरा भास्कर को सोशल मीडिया पर ट्वीट से बधाई देते हुए लिखा था, 'आप दोनों बहुत ही खुश लग रहे हो। शादी दिल से होती है। बाकी सारी फॉर्मेलिटी है।'

    यह भी पढ़ें: Heeramandi का आईडिया संजय लीला भंसाली को मिला 14 वर्ष पहले, किया अब तक नहीं बना पाने के कारण का खुलासा

    स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने कोर्ट मैरिज की है

    स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने कोर्ट मैरिज की है। उन्होंने 6 जनवरी को पेपर सबमिट किए थे। इससे पहले कंगना रनौत ने स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू को बी ग्रेड एक्ट्रेस बताया था। यह सन 2020 की घटना है। इसके बाद दोनों की सोशल मीडिया पर तू तू-मैं मैं भी हुई थी। स्वरा भास्कर ने कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बहुत कम फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाई है। स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बात रखती है। इसे लेकर उन्हें ट्रोल भी किया जाता है।

    खबरें और भी