विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Upcoming Biopics: स्वातंत्र्य वीर सावरकर पर ही नहीं रुकेगा बायोपिक फिल्मों का सिलसिला, कतार में ये मूवीज भी

Published: Thu, 21 Mar 2024 07:09 PM (IST)

इन दिनों बायोपिक फिल्मों को दर्शक काफी पसंद किया करते हैं। अभी तक कई मशहूर और चर्चित लोगों पर बायोपिक ...और पढ़ें

आने वाली बायोपिक फिल्में (Photo Credit: X)
आने वाली बायोपिक फिल्में (Photo Credit: X)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में अलग-अलग जॉनर पर कई फिल्में बनती हैं, इसी में से एक है बयोपिक। अभी तक बड़े पर्दे पर खेल, राजनीति और बॉलीवुड के कई चर्चित लोगों की बायोपिक को दिखाया जा चुका है। अब आने वाले दिनों में कुछ और मशहूर लोगों की बयोपिक देखने को मिलने वाली हैं। इनमें से कुछ फिल्में बड़े पर्दे पर तो कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली हैं।

इस लिस्ट में रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे की स्वातंत्र्य वीर सावरकर से लेकर अजय देवगन स्टारर मैदान तक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: 'स्वतंत्र वीर सावरकर' के लिए Randeep Hooda का ट्रांसफॉर्मेशन देख रो पड़ी थी मां, पिता ने कही थी ये बात

स्वातंत्र्य वीर सावरकर

स्वातंत्र्य वीर सावरकर में रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे दिखाई देने वाले हैं। एक्टर इस फिल्म में क्रांतिकारी नेता विनायक दामोदर सावरकर का किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। वहीं, अंकिता उनकी पत्नी यमुनाबाई बनी हैं। इस मूवी का लेखन, निर्देशन और सहनिर्माण रणदीप ने ही किया है। स्वातंत्र्य वीर सावरकर फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

मैदान

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'मैदान' भी इस लिस्ट में शामिल है। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी है, जिसमें अभिनेता फुटबॉल के आर्किटेक्ट कहे जाने वाले सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभा रहे हैं। अजय के साथ इसमें प्रियामणि भी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा ने किया है और यह मूवी अब ईद के मौके पर अप्रैल में रिलीज हो सकती है।

अमर सिंह चमकीला

पंजाब के ओरिजनल रॉकस्टार कहे जाने वाले सिंगर अमर सिंह चमकीला की लाइफ पर भी बनी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' जल्द रिलीज होने वाली है। इस मूवी में परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ अहम किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। इस मूवी का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। यह मूवी 12 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आने वाली है।

चंदू चैंपियन

भूल भुलैया 3 के अलावा बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मूवी का निर्देशन बी टाउन के फेमस डायरेक्टर में से एक कबीर खान ने किया है। कार्तिक की यह मूवी भी एक बायोपिक है, लेकिन इसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। यह फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली है। इसके बाद फैंस इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

मधुबाला

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस में से एक मधुबाला की लाइफ पर भी जल्द फिल्म बनने वाली है। इस मूवी को मधुबाला की बहन मधुर ब्रिज भूषण और अरविन्द कुमार मालवीय को-प्रोड्यूस कर रहे हैं।

पीवी नरसिम्हा राव

भारत के महान नेताओं और बेहतरीन पूर्व प्रधानमंत्रियों में से एक पीवी नरसिम्हा राव की बायोपिक सीरीज भी जल्द आने वाली है। इस सीरीज का निर्देशन प्रकाश झा करने वाले हैं।

चकदा एक्सप्रेस

अनुष्का शर्मा स्टारर चकदा एक्सप्रेस भी इस लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म में एक्ट्रेस क्रिकेट खिलाड़ी झूलन गोस्वामी की भूमिका निभा रही हैं। यह मूवी नेटफ्लिक्स पर आने वाली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।