Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में लगा बॉलीवुड सितारों का मेला, भाभी-ननद शूरा और अर्पिता से लेकर तापसी भी आईं नजर

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 08:36 AM (IST)

    दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh) एक तरह जहां अपनी फिल्म चमकीला ( Chamkila) को लेकर चर्चा में हैं । तो वहीं शनिवार 13 अप्रैल को सिंगर का कॉन्सर्ट हुआ । ...और पढ़ें

    Diljit Dosanjh concert ( Photo Credit X)
    Diljit Dosanjh concert ( Photo Credit X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  पैसे पुसे बारे बिल्लो सोचे दुनिया...जट्ट पैदा होया बस छौंण वास्ते...। ये गाना एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का है, जिसे गाकर उन्होंने साबित कर दिया कि वह दुनियाभर छा गए हैं।

    एक तरफ जहां सिंगर अपनी फिल्म चमकीला (Chamkila) को लेकर चर्चा में हैं। तो वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने शनिवार को मुंबई में अपना कॉन्सर्ट रखा, जिसमें झूमने के लिए फिल्मी स्टार्स भी शामिल हुए। सोशल मीडिया पर कॉन्सर्ट के अंदर की कई तस्वीरें और फोटो वायरल हो रही है। आइए देखते हैं कौन-कौन इसमें शामिल हुआ था।

    यह भी पढ़ें- Eid के मौके पर Diljit Dosanjh ने स्पेशल गाने के साथ फैंस को दिया तोहफा, वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

    कृति सेनन और मनीष पॉल डांस

    एक्ट्रेस कृति सेनन, वरुण धवन और मनीष पॉल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये स्टार्स दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को मनीष पॉल ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

    तापसी पन्नू

    नवविवाहित अभिनेत्री तापसी पन्नू ने उस समय सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया, जब वह व्हाइट आउटफिट में इस शो में पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस अकेली  नजर आई। बता दें, शादी के बाद एक्ट्रेस दूसरी बार किसी पब्लिक इवेंट में नजर आई हैं।

    शूरा खान और अर्पिता खान

    इस मौके पर अरबाज की वाइफ शूरा खान और बहन अर्पिता खान भी शामिल हुई थी। ननद-भाभी की इस जोड़ी ने मीडिया में भी पोज दिए। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    आयुष्मान खुराना फैमिली

    इस फन नाइट में आयुष्मान खुराना अपनी फैमिली के साथ शामिल हुए। इस जोड़े के साथ खुराना के भाई, अभिनेता अपारशक्ति खुराना और उनकी पत्नी आकृति आहूजा भी शामिल हुए। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'हर दूसरे दिन..' Diljit Dosanjh ने बताया कि उन्हें क्यों इतने ईमेल भेजते थे 'अमर सिंह चमकीला' के डायरेक्टर