Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Taapsee Pannu ने खुद का एनएफटी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, फैन्स को मिलेगा तापसी से मिलने का मौका

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Fri, 21 Jul 2023 05:38 PM (GMT+05:30)

    taapsee launces her own NFT platform तापसी पन्नू अपने अनोखे अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनकी फिल्मों के चयन सबसे हटकर होता है। सोशल मीडिया पर भी वह क ...और पढ़ें

    Taapsee Pannu Launches Her Own NFT Platform.
    Taapsee Pannu Launches Her Own NFT Platform.

     नई दिल्ली, जेएनएन। Taapsee launches her own NFT platform बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक तापसी पन्नू अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। वे जैसी हैं, खुद को वैसा ही दिखाती हैं। उनकी यही बात फैन्स को पसंद आती है। इस बार तापसी अपने फैन्स के लिए एक बड़ा तोहफा लेकर आई हैं। तापसी ने अपना एनएफटी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, इसका नाम तापसी ने 'taapseeclub.com' रखा है। इसके जरिए फैन्स उन्हें और करीब से देख व जान पाएंगे।

    तापसी ने वीडियो के जरिए किया एनएफटी लॉन्च

    तापसी पन्नू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए अपने एनएफटी का ऐलान किया है। वीडियो में तापसी को उनके फैन्स अलग-अलग मुद्दों पर सलाह दे रहे हैं जैसे कौनसी करनी चाहिए फिल्में, एक्सरसाइज कैसे करनी चाहिए, कौनसा रास्ता लेना चाहिए आदि। ऐसे में तापसी अपने हर फैन को खुद से जोड़ने के लिए एनएफटी लॉन्च करने की घोषणा करती हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

    तापसी बोलीं- यहां फैन्स होंगे, ट्रोलर्स नहीं

    तापसी के एनएफटी का हिस्सा बनकर फैन्स को उनसे मिलने का मौका भी मिलेगा। यदि उनके फैन एनएफटी के मेंबर बनते हैं तो तापसी की ओर से उन्हें फिल्म सेट्स पर आने का अवसर दिया जाएगा। किसी स्पेशल प्रोग्राम में तापसी के संग जश्न मनाने और उनसे बातचीत करने का मौका भी मिलेगा। तापसी ने कहा कि इस एनएफटी प्लेटफॉर्म पर केवल सच्चे फैन्स होंगे, ट्रोलर्स नहीं होंगे।

    मैं भी अपने फैन्स को निजी तौर पर जानना चाहती हूं। मुझे दिल खोलकर अपनी बात कहना पसंद है, लेकिन सोशल मीडिया इस लिहाज से काफी घातक है। ऐसे करीबी लोगों की एक कम्युनिटी होती है, जो हमेशा आपका भला चाहती है। आपको नुकसान नहीं पहुंचाती। वो आपकी तरक्की में भी सहयोग करती है। ऐसी कम्युनिटी के लिए ही मैंने यह एनएफटी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।

    खबरें और भी

    Photo- Instagram 

    तापसी ने जन्मदिन की तैयारी कर ली

    तापसी ने अपने जन्मदिन की तैयारियां भी अभी से शुरू कर दी हैं। तापसी का जन्मदिन 1 अगस्त को है। तापसी के जन्मदिन पर आरजे और अभिनेता अभिलाष थपलियाल, अबीश मैथ्यू, अंगद रान्याल और गुरलीन पन्नू जैसे प्रसिद्ध हास्य कलाकार मौजूद रहेंगे। बता दें कि तापसी की झोली में फिलहाल कई फिल्में हैं। इनमें से एक राजकुमार हिरानी की 'डंकी' है, जिसमें शाहरुख खान भी हैं। इसके अलावा तापसी के पास 'फिर आई हसीन दिलरुबा' और 'वो लड़की है कहां' जैसी फिल्में हैं।