Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बॉलीवुड के इन सितारों ने रचाई थी सीक्रेट वेडिंग, एक ने तो फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लेकर लिए थे फेरे

    Updated: Sun, 31 Mar 2024 02:43 PM (IST)

    पिछले कुछ सालों में वक्त के साथ-साथ काफी कुछ फिल्म इंडस्ट्री में भी बदला है लेकिन कहीं न कहीं अब भी अभिनेत्रियां अपनी शादी की छुपा रही हैं। इस लिस्ट म ...और पढ़ें

    Bollywood stars married secretly (Photo Credit Instagram)
    Bollywood stars married secretly (Photo Credit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 70-80 का दशक फिल्म इंडस्ट्री का वो एक दौर था जब कोई सेलेब्स सात फेरों में बंधता था। तो वह इसकी खबर किसी को नहीं होने देती थी, जिसका कारण होता था उनका करियर। जी हां, शादी के बाद फिल्म मेकर्स एक्ट्रेसेज को अपनी फिल्मों में लेना बंद कर देते थे, जिस डर वह शादी छुपाती थी।

    हालांकि, पिछले कुछ सालों में वक्त के साथ-साथ काफी कुछ इंडस्ट्री में भी बदलाव हुए हैं, लेकिन कहीं न कहीं अब भी अभिनेत्रियां अपनी शादी की छुपा रही हैं। इस लिस्ट में इन दिनों से एक्ट्रेस तापसी पन्नू और अदिति राव हैदरी का नाम शामिल है। हालांकि, अदिति ने बता दिया है कि उन्होंने शादी नहीं बल्कि सगाई की है।

    यह भी पढे़ें- इस शहर के राजा थे Aditi Rao Hydari के नाना, राजनीति से भी है गहरा नाता, इस शख्स से की थी पहली शादी

    तापसी पन्नू

    न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक 25 मार्च को खबर सामने आई कि तापसी पन्नू ने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड मैथियास से उदयपुर में गुपचुप शादी रचाई। इस कपल में अपनी शादी को बेहद प्राइवेट रखा, जिसमें परिवार और कुछ फैमिली के लोग ही शामिल हुए थे। हालांकि, अभी अभिनेत्री का अपनी शादी की खबरों पर कोई बयान नहीं आया।

    श्रीदेवी

    दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'चांदनी' थीं, लेकिन उनकी लव लाइफ भी काफी दिलचस्प थी। एक्ट्रेस ने बोनी कपूर से गुपचुप शादी रचाई थी। उनकी शादी की खबर किसी को नहीं हुई थी। 2 जून 1996 को शिरडी में दोनों ने शादी रचाई थी।

    खबरें और भी

    कहा जाता है कि श्रीदेवी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं, जिसके चलते दोनों ने शादी की थी, लेकिन बीते साल बोनी कपूर ने इस बात से साफ इंकार किया है कि श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। यूट्यूबर रोहन दुआ से बातचीत के दौरान बोनी कपूर न कहा कि उन्होंने श्रीदेवी से 1996 में शादी की थी, लेकिन एलान तब किया जब एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी साफ पता चलने लगी। हम अपनी शादी दुनिया के सामने जनवरी 1997 में लेकर आए थे।

    अर्चना पूरन सिंह

    कपिल शर्मा शो की जज और एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह की शादी का हिस्सा भी काफी मजेदार है। इसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने शो में किया था। अर्चना पूरन सिंह ने बताया था कि उन्होंने परमीत सेठी संग अपनी शादी को पूरे 4 साल तक छुपाया। वह फिल्म की शूट से कुछ वक्त का टाइम लेकर शादी करने गई थी। उन्होंने सेट पर भी किसी को नहीं बताया था कि वे शादी करने जा रही हैं। अर्चना ने कहा कि उस जमाने में सोशल मीडिया नहीं हुआ करता था। तो ऐसे में हम दोनों ने अपनी शादी को छिपाकर रखा।

    रानी मुखर्जी

    अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने साल 2014 में डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा से शादी की थी, जिसका खुलासा काफी समय बाद हुआ। बीते साल रानी ने खुद अपनी शादी को लेकर करण जौहर के शो में खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी शादी में महज 18 लोग शामिल हुए थे। आज तक इनकी वेडिंग की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है।

    अमृता राव

     

    अमृता राव ने आरजे अनमोल से गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। शादी से पहले दोनों ने 7 सालों तक एक दूसरे को डेट किया, लेकिन इंडस्ट्री में किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसके बाद 15 मई 2016 को दोनों ने शादी कर ली। दोनों की शादी की खबर फैंस को दो साल हुई थी।

    जॉन अब्राहम

    जॉन अब्राहम ने एक्स गर्लफ्रेंड बिपाशा बसु के साथ अपने रिलेशनशिप को जितना लोगों के सामने रखा था। इसका उल्टा उन्होंने अपनी शादी में किया। अभिनेता ने प्रिया रुंचाल से शादी रचा कर हर किसी को हैरान कर दिया। जॉन ने शादी के कुछ दिनों बाद फैंस को इसकी जानकारी दी। दोनों की शादी की तस्वीरें भी आजतक सामने नहीं आई हैं।

    यह भी पढ़ें- Taapsee Pannu के बाद अब Aditi Rao Hydari ने 'रंग दे बसंती' एक्टर संग गुपचुप रचाई दूसरी शादी ?