विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्यों Aamir Khan से फिल्म नहीं मांगते 'तारे जमीन पर' के 'ईशान', बोले- वह मेरे भाई नहीं हैं...

Published: Mon, 23 Jun 2025 09:53 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 23 Jun 2025 10:01 AM (GMT+05:30)

दर्शील सफारी ने आमिर खान की फिल्म तारे जमीन पर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनकी भूमिका ...और पढ़ें

आमिर खान से काम न मांगने पर बोले दर्शील सफारी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

आमिर खान से काम न मांगने पर बोले दर्शील सफारी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. तारे जमीन पर से पॉपुलर हुए दर्शील सफारी

  2. आमिर खान के साथ कॉन्टैक्ट में हैं दर्शील

  3. 18 साल बाद भी नहीं मांगा आमिर से काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दर्शील सफारी (Darsheel Safary) 2007 में रिलीज हुई फिल्म तारे जमीन पर में डिस्लेक्सिया से पीड़ित 8 साल के बच्चे ईशान की भूमिका निभाकर मशहूर हुए थे। आमिर खान स्टारर मूवी के बाद उन्होंने बम बम भोले, जोकोमन, मिडनाइट्स चिल्ड्रन, कच एक्सप्रेस और फुले जैसी फिल्में कीं।

दर्शील सफारी का   के बाद आमिर खान के साथ बॉन्ड भी काफी अच्छा हो गया। यहां तक कि सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) की स्क्रीनिंग में दर्शील भी आए थे और उन्होंने आमिर की फिल्म को काफी सराहा था। मगर इतने साल के बॉन्ड के बावजूद आखिर दर्शील ने उनसे कोई फिल्म क्यों नहीं मांगी, इस बारे में अभिनेता ने खुलासा किया है।

पांच साल से खुद के दम पर कर रहे काम

दर्शील सफारी ने मिड-डे के साथ बातचीत में बताया कि वह शर्म के कारण कभी भी आमिर से काम नहीं मांगते हैं। अभिनेता ने कहा, "महामारी के बाद मैंने जो भी काम किया है, वह बिना किसी कॉन्टैक्ट के किया है। ऑडिशन और स्क्रीन टेस्ट से मुझे यह समझने में मदद मिलती है कि मैं कोई भी रोल करने में सक्षम हूं या नहीं और इससे निर्माता-निर्देशकों को यह समझने में भी मदद मिलती है कि मैं उसमें फिट हूं या नहीं।"

यह भी पढ़ें- Shah rukh Khan की Darr से आमिर खान को निकाल दिया गया था बाहर? एक मांग की वजह से हाथ से गई फिल्म

Darsheel Safary

Photo Credit - IMDb

आमिर खान से काम मांगने में आती है शर्म

दर्शील सफारी ने आगे कहा, "लोग इस बात से नाराज हो जाते हैं कि मैं आमिर खान से काम नहीं मांगता लेकिन मुझे ऐसा करने में बहुत शर्म आती है। वह मेरे भाई नहीं है कि मैं उन्हें फोन करके कहूं, 'प्लीज मुझे कोई स्क्रिप्ट दिलवा दो।' मैंने सिर्फ उन्हें शुभकामनाएं भेजना चुना है, जैसे उनके जन्मदिन पर एक टेक्स्ट मैसेज। यह मेरी पसंद है।"

तारे जमीन पर की तरह सीक्वल भी कर रहा कमाल

मालूम हो कि तारे जमीन पर 2007 की हिट फिल्मों में शुमार है। यह फिल्म आमिर खान की बतौर निर्देशक पहली फिल्म है। वह आर्ट टीचर की भूमिका में नजर आए थे। 18 साल बाद इसका सीक्वल सितारे जमीन पर रिलीज हुआ है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक हाफ सेंचुरी मार चुकी है। फिल्म की कहानी स्पेशली एबेल्ड बच्चों पर आधारित है।

यह भी पढ़ें- 'मैं बोर हो गया...' Aamir Khan को पहले सुनाई गई थी 'स्वदेश' फिल्म की कहानी, इस वजह से ठुकराया था एक्टर ने रोल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।