नाम के साथ क्यों सरनेम नहीं लगाती हैं Tabu? पिता के साये से खुद दूर रहीं एक्ट्रेस
54 साल की तब्बू (Tabu) ने कभी भी अपने नाम के आगे सरनेम नहीं लगाया। वह जब से इंडस्ट्री में आई हैं, तभी से तबस्सुम की बजाय सिर्फ तब्बू नाम से पॉपुलैरिटी ...और पढ़ें

तब्बू नहीं लगाती हैं अपने नाम के आगे सरनेम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा तब्बू (Tabu) बड़े पर्दे पर चमकना और निजी जिंदगी को छुपाकर रखना अच्छे से जानती हैं। वह बहुत ही कम अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करती हैं। एक बार एक्ट्रेस ने बताया था कि आखिर क्यों वह अपने पिता से नहीं मिलतीं और ना ही उनका सरनेम इस्तेमाल करती हैं।
तब्बू हैदराबाद में अपने ननिहाल में पली-बढ़ी हैं। जब वह सिर्फ तीन साल की थीं, तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था और उसके बाद एक्ट्रेस कभी भी अपने पिता से नहीं मिलीं। उन्होंने कभी अपने पिता का सरनेम भी इस्तेमाल नहीं किया।
क्यों सरनेम नहीं लगाती हैं तब्बू?
सिमी गरेवाल के साथ एक पुराने इंटरव्यू में तब्बू ने अपने पिता से न मिलने और उनका सरनेम 'हाशमी' यूज न करने पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, "मैंने इसे कभी इस्तेमाल नहीं किया। मुझे कभी नहीं लगा कि मेरे लिए अपने पिता का सरनेम इस्तेमाल करना ज़रूरी है। मेरा नाम हमेशा तबस्सुम फातिमा ही रहा, जो मेरा मिडल नेम था। स्कूल में फातिमा मेरा सरनेम था।"
पिता से नहीं मिलीं तब्बू
तब्बू ने आगे कहा था, "मेरे पास उनकी कोई याद नहीं है। मेरी बहन (एक्ट्रेस फराह नाज) उनसे कभी-कभी मिली है, लेकिन मुझे उनसे मिलने का कभी मन नहीं हुआ। मुझे उनके बारे में जानने की कोई उत्सुकता नहीं है, मैं जैसी हूं, जैसी पली-बढ़ी हूं, वैसी ही खुश हूं। मैं अपनी जिंदगी में बहुत सेटल हूं।" बता दें कि तब्बू की मां से अलग होने के बाद उनके पिता जमाल हाशमी ने दूसरी शादी कर ली थी जिनसे उन्हें दो बेटियां थीं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- इस तारीख से शुरू होगी Drishaym 3 की शूटिंग, अक्षय खन्ना को आउट करते ही लोकेशन कर ली फाइनल
तब्बू की अपकमिंग मूवी
54 साल की तब्बू इस वक्त अपनी आगामी फिल्मों पर काम कर रही हैं। वह अक्षय कुमार की भूत बंगला में अहम भूमिका निभाएंगी। इसी के साथ वह अजय देवगन के साथ दृश्यम 3 में भी नजर आएंगी। दोनों ही फिल्में इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही हैं।