विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब 'विरासत' के सेट पर Tabu के सिर पर डायरेक्टर ने उड़ेल दिया था नारियल का तेल, 27 साल बाद किया रिवील

Published: Mon, 01 Jul 2024 09:01 PM (IST)

Tabu जल्द ही रोमांटिक ड्रामा औरों में कहां दम था (Auron Mein Kahan Dum Tha) में नजर आने वाली हैं। ...और पढ़ें

विरासत के सेट पर डायरेक्टर ने तब्बू के सिर पर डाला था तेल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
विरासत के सेट पर डायरेक्टर ने तब्बू के सिर पर डाला था तेल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 1997 में रिलीज हुई थी तब्बू की विरासत
  2. अनिल कपूर संग जमी थी तब्बू की जोड़ी
  3. विरासत को मिले थे 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 1997 की सुपरहिट फिल्म 'विरासत' (Virasat), तब्बू के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में तब्बू के साथ अनिल कपूर (Anil Kapoor), पूजा बत्रा (Pooja Batra) और अमरीश पुरी जैसे कलाकारों ने लीड रोल निभाया था। मूवी में गांव की सीधी-साधी लड़की बनीं तब्बू ने अपनी भूमिका से सभी का दिल जीत लिया था।

अब 27 साल बाद तब्बू ने 'विरासत' के सेट से एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने उनके सिर पर नारियल का तेल उड़ेल दिया था। ये देख वह दंग रह गई थीं। 

तब्बू को इस अवतार में देखना चाहते थे डायरेक्टर

दरअसल, 'विरासत' मूवी में तब्बू को एक गांव की लड़की का किरदार निभाना था। ऐसे में उनका मेकअप भी उसी तरह से किया जाता था। प्रियदर्शन की डिमांड थी कि किरदार में ढालने के लिए तब्बू के बालों में ढेर सारा तेल लगाया जाये। मगर जब वह तैयार होने गईं तो हेयरस्टाइलिस्ट ने उनके बालों में थोड़ा सा जेल लगा दिया, जिसे देख प्रियदर्शन भड़क गये और वह खुद जाकर नारियल का तेल ले आये और तब्बू के सिर पर उड़ेल दिया।

यह भी पढ़ें- सुष्मिता सेन के आगे आखिर क्यों तब्बू को 'मैं हूं ना' में दिया गया एक सेकंड से भी कम का रोल, क्या थी मजबूरी ?

तब्बू पर डायरेक्टर ने उड़ेल दिया था तेल

तब्बू ने जूम के साथ बातचीत में सेट का किस्सा शेयर करते हुए कहा, "प्रियदर्शन चाहते थे कि मेरे बाल ऑइली और गांव जैसे दिखे। इसलिए हेयर स्टाइलिस्ट ने मुझे थोड़ा जेल लेने और इसे ऑइली दिखाने के लिए लगाने को कहा। जब मैं सेट पर गई, तो उन्होंने कहा, 'मैंने तुमसे तेल लगाने को कहा था।' मैंने कहा, 'हां, थोड़ा सा। अच्छी चमक आ रही है।'"

Tabu

फोटो क्रेडिट- एक्स (फिल्म हिस्ट्री)

तब्बू ने आगे बताया, "फिर वह गये और पीछे से नारियल के तेल की एक बोतल लेकर आये और पूरा तेल मेरे सिर पर डाल दिया। उन्होंने कहा, 'मेरे बालों में तेल लगाने का यही मतलब है।' लेकिन तब यह मेरे लिए बहुत आसान था। मुझे कोई हेयरस्टाइल नहीं करना पड़ा। मैं पांच मिनट में तैयार हो जाती थी। लंबे बाल, तेल लगाना, उनकी चोटी बनाना और सेट पर जाना।"

मालूम हो कि 'विरासत' मूवी की कहानी कमल हासन (Kamal Haasan) ने लिखी थी। तब्बू आगामी फिल्म 'औरों में कहां दम था' में अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। यह फिल्म 5 जुलाई को रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें- क्यों बंद हुई Ajay Devgn की 'चाणक्य'? बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रहीं फिल्मों पर Neeraj Pandey ने कही ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।