विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandni Bar 2: तब्बू की फिल्म 'चांदनी बार' का बनेगा सीक्वल, क्या इस बार भी बटोरेगी नेशनल अवॉर्ड ?

Published: Tue, 19 Mar 2024 01:26 PM (IST)

चांदनी बार में तब्बू के साथ अतुल कुलकर्णी राजपाल यादव मिनाक्षी साहनी अनन्या खरे और विशाल ठक्कर ने अहम किरदार ...और पढ़ें

'चांदनी बार' का बनेगा सीक्वल, (X Image)
'चांदनी बार' का बनेगा सीक्वल, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई। इन दिनों कई पुरानी हिट फिल्मों के सीक्वल बनाने में फिल्ममेकर दिलचस्पी ले रहे हैं। इस कड़ी में अब एक और फिल्म का नाम शामिल हो गया है। तब्बू अभिनीत और मधुर भंडारकर निर्देशित फिल्म 'चांदनी बार' का सीक्वल बनाने की तैयारी चल रही है। इस बार निर्देशन की कमान मोहन आजाद के हाथों में होगी।

साल 2001 में आई फिल्म चांदनी बार का स्क्रीनप्ले और संवाद मोहन आजाद ने लिखे थे। चांदनी बार 2 का लेखन भी मोहन आजाद ने ही किया है।

यह भी पढ़ें- Entertainment Top 5 News 19 March: जॉन अब्राहम की 'वेदा' का टीजर आउट, सोमवार को गिरा 'शैतान' का बिजनेस

दमदार स्टार कास्ट

'चांदनी बार' में तब्बू के साथ अतुल कुलकर्णी, राजपाल यादव, मिनाक्षी साहनी, अनन्या खरे और विशाल ठक्कर ने अहम किरदार निभाया था। फिल्म की इंटेंस कहानी ने 'चांदनी बार' को नेशनल अवॉर्ड भी दिलाया था। अब एक बार फिर मेकर्स झकझोर देने वाली कहानी के साथ वापसी करने जा रहे हैं।

नेशनल अवॉर्ड की लगी लाइन

'चांदनी बार' ने अपनी कहानी के लिए एक साथ चार नेशनल अवॉर्ड हासिल किए थे। इनमें तब्बू ने बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। वहीं, अतुल कुलकर्णी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और अनन्या खरे को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। वहीं, 'चांदनी बार' को बेस्ट फिल्म ऑन अदर सोशल इशू का सम्मान मिला था।

क्या बोले निर्देशक ?

लंबे अंतराल के बाद फिल्म बनाने को लेकर मोहन आजाद कहते हैं, 'कहानी का आइडिया दस साल पहले सोचा था। हमारे निर्माता आर मोहन पहले तो सीक्वल बनाने की तैयारी में नहीं थे। फिर कहानी बनाने की कोशिश की तो वो अच्छी पटकथा में तब्दील हो गई। फिर तो न बनाने का कोई कारण नहीं था।'

यह भी पढ़ें- जब 'दीवार' में क्रेडिट न मिलने पर भड़क गए थे सलीम-जावेद, मुंबई में लगे हर पोस्टर पर लिखवा दिया था अपना नाम

कब रिलीज होगी फिल्म ?

बतौर निर्देशक मोहन आजाद की पहली फिल्म 'व्हाट ए किस्मत' 22 मार्च को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। बता दें कि 'चांदनी बार' साल 2001 में रिलीज हुई थी। वहीं, 'चांदनी बार 2' की दिसंबर 2025 में रिलीज होने की उम्मीद लगाई जा रही है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।