यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Taimur Ali Khan Video: बेटे तैमूर की डांस परफॉर्मेंस ने जीता मां Kareena Kapoor का दिल, देखें वायरल वीडियो
Taimur Ali Khan Dance Video सैफ अली खान और करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर अली खान फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। इस बीच तैमूर अली खान का एक लेटेस्ट वी ...और पढ़ें

HighLights
- तैमूर का क्यूट डांस देख पिघल जाएगा आपका दिल
- मां करीना ने रिकॉर्ड किया बेटे का डांस वीडियो
- वायरल हुआ तैमूर अली खान का ये वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Taimur Ali Khan Dance Performance Video: हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकारों के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें सैफ अली खान का नाम जरूर शामिल होगा। सैफ और उनकी पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर के दो बेटे हैं, जिनमें बडे़ बेटे तैमूर अली खान फेमस स्टार किड्स में से एक माने जाते हैं।
इस बीच तैमूर का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह अपने स्कूल फंक्शन में डांस परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रहे हैं। अपने लाडले के डांस को देखकर करीना कपूर ने ऐसा रिएक्शन दिया है।
तैमूर का क्यूट डांस देख पिघल जाएगा आपका दिल
तैमूर अली खान मुंबई के फेमस धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट हैं। 14 दिसंबर को इस स्कूल में एनुअल डे मनाया गया, जिसके चलते स्कूली बच्चों ने अपने रंगारम कार्यक्रम की प्रस्तुती से समां बांध दिया। इस मौके का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अपने स्कूल के कार्यक्रम में डांस परफॉर्मेंस दे रहे हैं। जिस तरह से वह नाच रहे हैं, वह देखना बेहद क्यूट लग रहा है। वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि तैमूर अली खान की मां और बी टाउन सुपरस्टार करीना कपूर उनके डांस का वीडियो बनाती और बेटे को चीयरअप करती नजर आ रही हैं।
खबरें और भी
करीना के साथ में मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर भी दिखाई दे रहे हैं। करीना और तैमूर का ये लेटेस्ट वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इन स्टार किड्स ने भी लूटी महफिल
करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान के अलावा इस स्कूल के फंक्शन में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन ने कमाल की परफॉर्मेंस दी है। इतना ही नहीं डंकी फिल्म कलाकार शाह रुख खान के छोटे बेटे अबराम खान ने अपनी ड्रामा परफॉर्मेंस से हर किसी की दिल जीतकर महफिल लूट ली है।