यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tamannaah Bhatia और विजय वर्मा लस्ट स्टोरी 2 में साथ करना चाहते थे काम, निर्देशक सुजॉय घोष का खुलासा
Tamannaah Bhatia Vijay Varma Lust Stories 2 तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा दोनों भी लस्ट स्टोरी 2 में साथ काम करना चाहते थे। इस बात की जानकारी निर्देशक स ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Tamannaah Bhatia Vijay Varma Lust Stories 2: विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया लस्ट स्टोरी 2 में नजर आ रहे हैं। उनकी कहानी को सुजॉय घोष ने निर्देशित किया है। दोनों इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के प्यार में दीवाने हो गए।
लस्ट स्टोरी 2 वेब सीरीज कहां रिलीज हुई है?
गौरतलब है कि अब वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। हाल ही में, इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी थी। इसमें कई कलाकार भाग लेने पहुंचे थे। नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज में कई कलाकारों की कहानियां बताई गई है। अब निर्देशक सुजॉय घोष ने तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को साथ लेने की बात पर चर्चा की है।
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को कब प्यार हो गया?
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को इस वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान प्यार हो गया। यह दोनों का पहला साथ किया हुआ काम है। दोनों पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में, तमन्ना भाटिया ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते की पुष्टि भी की है। दोनों को कई अवसर पर एक-दूसरे के साथ घूमते हुए भी देखा जाता है। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की जोड़ी पर सुजॉय घोष ने पिंकविला से कहा,
"मुझे लगता है, यह दोनों ही लोग थे जो एक साथ काम करना चाहते थे। मैं मजाक कर रहा हूं।"
इस पर चुटकी लेते हुए अमित शर्मा ने कहा,
"इन्होंने कुंडलियां मंगवाई थी। पंडित से मैच हुई तो यह आ गए।"
इस पर निर्देशक सुजॉय घोष ने कहा,
"दोनों को प्यार हो गया। मैं विजय के साथ एक फिल्म पर कर चुका हूं। इसके बाद, तमन्ना को इसमें लिया गया। दोनों एक-दूसरे के साथ काम करना चाहते थे और यह हो गया। मैंने स्क्रिप्ट दोनों को दी। तमन्ना को भी यह पसंद आई और विजय को भी स्क्रिप्ट पसंद आई। तमन्ना को इसे लेकर कुछ प्रश्न थे जिसके उत्तर विजय ने दिए। इसके बाद खेल शुरू हो गया।"
लस्ट स्टोरी 2 में किसकी अहम भूमिका है?
लस्ट स्टोरी 2 में काजोल, नीना गुप्ता, मृणाल ठाकुर, अंगद बेदी, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की अहम भूमिका है। इसका निर्देशन सुजॉय घोष आर बाल्की और कोंकणा सेन शर्मा ने किया है। यह नेटफ्लिक्स पर 29 जून को रिलीज हुई है। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को एक-दूसरे को किस करते हुए भी देखा गया था।