Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कॉपी-कैट निकलीं Tamannaah Bhatia!, इस फिल्म में Kareena Kapoor की Jab We Met का सीन टू सीन दोहराया

    Updated: Tue, 04 Mar 2025 07:20 PM (IST)

    फिल्मों के रीमेक की कहानी काफी पुरानी है। कभी साउथ की मशहूर फिल्मों का बॉलीवुड के मेकर्स रीमेक बनाते हैं तो कभी वहां के निर्देशक-निर्माता हिंदी फिल्मो ...और पढ़ें

    जब वी मेट की रीमेक है तमन्ना भाटिया की ये फिल्म/ फोटो- Imdb
    जब वी मेट की रीमेक है तमन्ना भाटिया की ये फिल्म/ फोटो- Imdb

    HighLights

    1. तमन्ना भाटिया ने कॉपी किया था करीना का सीन
    2. जब वी मेट की गीत को हूबहू कॉपी करती दिखी थीं तमन्ना
    3. जब वी मेट का तमिल भाषा में भी बन चुका है रीमेक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीना कपूर के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है जब वी मेट। साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके साथ एक्स ब्वॉयफ्रेंड शाहिद कपूर की जोड़ी को बेहद पसंद किया गया था। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी मूवी में करीना कपूर खान ने गीत का किरदार अदा किया था। ये कैरेक्टर पू के बाद करीना के सबसे आइकोनिक किरदार में से एक माना जाता है। 

    फिल्म के गाने से लेकर इसकी कहानी तक ने दर्शकों को बेहद इम्प्रेस किया था।  साल 2007 में 15 करोड़ के बजट में बनी जब वी मेट ने बॉक्स ऑफिस पर उस समय 49 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था। ये हिंदी सिनेमा की उन फिल्मों में से एक है, जिसे आज भी फैंस बड़े चाव से देखते हैं। क्या आपको पता है कि जब वी मेट तमिल भाषा में भी बन चुकी है, जिसमें तमन्ना भाटिया ने करीना कपूर वाला किरदार निभाया था। क्या था फिल्म का टाइटल और मूवी हिट थी या फ्लॉप, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स: 

    इस टाइटल के साथ रिलीज हुआ था जब वी मेट का रीमेक

    करीना कपूर खान और शाहिद कपूर की फिल्म की सफलता को देखते हुए तमिल फिल्म मेकर ने भी इस फिल्म को बनाने का जिम्मा अपने कंधों पर लिया था। साल 2009 में निर्देशक आर.कनन ने फिल्म का रीमेक बनाया था, जिसका टाइटल कंदेन कधलई था। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में भरत और तमन्ना भाटिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 

    यह भी पढ़ें: 'आदित्य और गीत आज तलाक के...', Shahid Kapoor के 'जब वी मेट' पर किए कमेंट से निराश हुए फैंस

    हालांकि, इस फिल्म में तमन्ना और भरत के किरदारों के नाम में मेकर्स ने बदलाव किया था। कंदेन कधलई में तमन्ना के कैरेक्टर का नाम जहां अंजलि था, तो वहीं अभिनेता भरत ने सक्तिवेल और राजसेखारण की भूमिका अदा की थी। 'जब वी मेट' के तमिल रीमेक में कैरेक्टर के नाम भले ही बदले गए हों, लेकिन मूवी में तमन्ना भाटिया ने एक्सप्रेशन से लेकर उनके डायलॉग्स बोलने के अंदाज तक हर चीज आपको फिल्म देखने के बाद करीना कपूर की याद दिला देगी। फिल्म में उन्होंने हर सीन में करीना कपूर के गीत वाले अंदाज को कॉपी किया है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by SUN NXT (@sunnxt)

    OTT पर कहां देख सकते हैं 'जब वी मेट' का तमिल रीमेक?

    आपको बता दें कि करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' की तमिल रीमेक 'कंदेन कधलई' को बॉक्स ऑफिस पर वह सफलता नहीं मिली थी, जिसकी  उम्मीद मेकर्स को थी। 

    Photo Credit-Instagram 

    तमन्ना भाटिया और भरत स्टारर इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 5.5 की रेटिंग मिल है। अगर आप ये फिल्म देखना चाहते हैं, तो इसे जियो प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor और Kareena Kapoor की सालों बाद इस फोटो ने दिलाई Jab We Met की याद, इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल