Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tamannaah Bhatia ने विजय वर्मा के साथ रिश्ते को पब्लिक करने के बाद अब शादी पर की बात, कहा- जिम्मेदारी का काम

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 15 Jun 2023 09:08 PM (IST)

    Tamannaah Bhatia Vijay Varma Wedding News तमन्ना भाटिया फिल्म एक्ट्रेस है। अब उन्होंने विजय वर्मा के साथ अपने रिश्ते पर बात की है। उन्होंने शादी को ले ...और पढ़ें

    Tamannaah Bhatia Vijay Varma Wedding News, Tamannaah Bhatia
    Tamannaah Bhatia Vijay Varma Wedding News, Tamannaah Bhatia

    नई दिल्ली, जेएनएन। Tamannaah Bhatia Vijay Varma Wedding News: फिल्म एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का अफेयर इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने विजय वर्मा के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की है। अब उन्होंने अपनी शादी पर बात की है। 

    तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा से शादी पर क्या कहा है?

    तमन्ना भाटिया ने इस बात की जानकारी दी है कि शादी बहुत ज्यादा जिम्मेदारी का काम है और इस पर बहुत काम करना पड़ता है। उनका मानना है कि शादी इसलिए नहीं करना चाहिए कोई और कर रहा है। कभी उन्हें भी ऐसा लगता था कि वह अपना काम खत्म करके 30 की उम्र तक शादी करके 2 बच्चों की मां हो जाएंगी। 

    तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा क्या एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं?

    तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में, अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया है। उन्होंने विजय वर्मा के साथ अपने रिश्ते को 'खुशी' बताया है। अब उन्होंने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में शादी पर बात की है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह शादी करके सेटल डाउन होना चाहती हैं। इस पर तमन्ना भाटिया ने कहा,

    "मुझे लगता है। आपको शादी तभी करनी चाहिए, जब आप करना चाहते हो। शादी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। यह कोई पार्टी नहीं है। इस पर बहुत काम करना पड़ता है तो जब आप कोई जिम्मेदारी देने के लिए तैयार होते हैं जो कि बहुत ज्यादा जरूरी है। तब करना चाहिए। तब नहीं कि सब कर रहे है तो कर लो।"

    तमन्ना भाटिया आगे कहती हैं,

    "जब मैंने काम करना शुरू किया था, तब एक्ट्रेस का करियर 8-10 वर्षों का माना जाता था तो मैंने गणित लगाया और मुझे लगा कि 30 की उम्र तक मेरा काम खत्म हो जाएगा फिर शादी और दो बच्चे। 30 के बाद कि मैंने कभी योजना बनाई नहीं थी। जब मैं 30 साल की हुई, तब मुझे पता चला कि मेरा पुनर्जन्म हुआ है। आज मैं अपने पसंद की चीजें करती हूं। पहले की जनरेशन सोचती थी, यह टाइम हो गया तो लिया या कर लो। अब मेरे पास कई नए आइडियाज है और मैं उन पर काम कर रही हूं।"

    तमन्ना भाटिया की 'जी करदा' कब रिलीज हुई है?

    तमन्ना भाटिया की हालिया 'जी करदा' गुरुवार को रिलीज हुई है। वह जल्द लस्ट स्टोरी 2 में नजर आएंगी। वह विजय वर्मा के साथ पहली बार नजर आएंगी।

    खबरें और भी