Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tamannaah Bhatia के साथ अफेयर की खबरों पर बोले विजय वर्मा, 'लंच डेट' का किया खुलासा

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 18 Jan 2023 02:14 PM (IST)

    Tamannaah Bhatia Vijay Varma Affair तमन्ना भाटिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने खुलासा किया है कि वे सुजॉय घोष के साथ लंच पर है औ ...और पढ़ें

    Tamannaah Bhatia Vijay Varma Affair: तमन्ना भाटिया फिल्म एक्ट्रेस है।
    Tamannaah Bhatia Vijay Varma Affair: तमन्ना भाटिया फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Tamannaah Bhatia Vijay Varma Affair: विजय वर्मा इन दिनों तमन्ना भाटिया को डेट कर रहे हैं। इस बात की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। अब इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता विजय वर्मा ने 'लंच डेट' का खुलासा किया है। यह कोई और नहीं बल्कि निर्देशक सुजॉय घोष है। दरअसल वे उनके साथ अपनी आगामी प्रोजेक्ट द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स शूट कर रहे हैं। 

    विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया को साथ में पार्टी करते देखा गया था

    इसके पहले 31 दिसंबर को नए वर्ष के स्वागत पर विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया को गोवा के एक रेस्टोरेंट में साथ में पार्टी करते देखा गया। दोनों इसके बाद कई अवसर पर साथ समय बिताते भी नजर आए। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर भी साथ देखें गए थे। इसके बाद दोनों को एक अवार्ड नाईट पर भी देखा गया था। इसके बाद फिर दोनों को साथ में लंच डेट पर देखा गया। इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरों सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।

     

    यह भी पढ़ें: KL Rahul की मैच जिताऊ पारी के फैन हुए सुनील शेट्टी, पिछली इनिंग में किया था शानदार परफॉरमेंस

    विजय वर्मा ने ट्विटर पर सुजॉय घोष को टैग भी किया है

    अफेयर की बात का रिएक्शन देते के लिए अब विजय वर्मा ने एक अनोखा तरीका निकाला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म निर्देशक सुजॉय घोष के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, माई लंच डेट।' विजय वर्मा ने ट्विटर पर फोटो अपलोड किया है। इसके अलावा उन्होंने इसे सुजॉय घोष को टैग भी किया है। फोटो में वह सुजॉय घोष की ओर इशारा करते नजर आ रहे हैं। विजय ने इस अवसर पर ब्लू कलर के हुडी पहन रखी है और ब्राउन रंग की पैंट पहन रखी है। वहीं, सुजॉय घोष ने ग्रे कलर की पैंट पहन रखी है और व्हाइट शर्ट पहन रखी है। कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक ने लिखा है, 'खाना कहां है?'

    यह भी पढ़ें: पति Virat Kohli की शानदार बल्लेबाजी की दीवानी हुई अनुष्का शर्मा, इंस्टाग्राम पर लिखा- क्या इनिंग है...

    विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है

    विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। इसके पहले सोमवार को दोनों को बांद्रा में देखा गया था। विजय ने यहीं कपड़े पहन रखे थे। इसके पहले दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दोनों को गोवा के एक रेस्टोरेंट में किस करते हुए देखा जा सकता है। द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स है। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें करीना कपूर और जयदीप अहलावत की भी अहम भूमिका है। यह करीना कपूर का ओटीटी डेब्यू भी है। विजय वर्मा को पिछली बार आलिया भट्ट के साथ डार्लिंग में देखा गया था।

    खबरें और भी