Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IMDb रेटिंग में टॉपर निकली 2025 की ये महा फ्लॉप, इस ब्लॉकबस्टर की आंधी में चढ़ गई थी भेंट

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 02:02 PM (IST)

    फिल्मों के बेहतरीन कंटेंट का अंदाजा उसकी आईएमडीबी रेटिंग के जरिए लगाया जाता है। इस आधार पर आज हम आपको 2025 की उस महा फ्लॉप के बारे में बताने जा रहे है ...और पढ़ें

    आईएमडीबी रेटिंग में इस मूवी का दबदबा (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    आईएमडीबी रेटिंग में इस मूवी का दबदबा (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते साल एक से बढ़कर एक फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। कुछ मूवीज ने सफलता का स्वाद चखा तो दूसरी तरफ कुछ थ्रिलर ऐसे रहे, जो बेहतरीन कहानी के बावजूद फ्लॉप हुए। इस कड़ी में 2025 की एक महा फ्लॉप फिल्म का नाम शामिल हो रहा है, जो थिएटर्स में फिसड्डी रही। 

    लेकिन अब वह आईएमडीबी (IMDB रेटिंग के मामले में बीते साल की टॉप-10 फिल्मों में एंट्री मार चुकी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

    आईएमडीबी रेटिंग में 2025 की इस फ्लॉप मूवी का दबदबा

    जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे बीते साल जुलाई के महीने में रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी एक ऑटिज्म बीमारी से पीड़ित एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। जो अपने शहीद पिता का अधूरा सपना पूरा करने के लिए सेना में भर्ती होना चाहती है। लेकिन उसकी ये बीमारी रास्ते का रोड़ा बनती है।

    tanvi the great (1)

    यह भी पढ़ें- 'बॉलीवुड बर्बाद हो रहा..'साउथ सिनेमा की बढ़ती पॉपुलैरिटी पर क्या बोले Anupam Kher, बताया हिंदी सिनेमा में कहां है कमी


    इसके बावजूद वह तमाम बाधाओं को पार करती है और अपने पापा का सपना पूरा करती है। दरअसल यहां बात अभिनेता अनुपख खेर की फिल्म तन्वी द ग्रेट (Tanvi The Great) की जा रही है। जो सिनेमाघरों में बेशक फ्लॉप हुई, लेकिन फिल्म 2025 की आईएमडीबी रेटिंग में नंबर-7 रैंक वाली फिल्म बन चुकी है।

    tanvi the great

    तन्वी द ग्रेट में सिर्फ बतौर अभिनेता ही नहीं बल्कि डायरेक्टर के तौर पर भी अनुपम ने कमान संभाली थी। मूवी में शुभांगी दत्त, पल्लवी जोशी, करन टैकर, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ और अरविंद स्वामी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाओं को अदा किया। हैरान करने वाली बात ये है कि अभी तन्वी द ग्रेट को ओटीटी पर रिलीज नहीं किया गया है। 

    खबरें और भी

    इस ब्लॉकबस्टर ने बिगाड़ा था खेल

    दरअसल तन्वी द ग्रेट का बॉक्स ऑफिस क्लैश बीते साल की स्लीपर हिट फिल्म सैयारा के साथ हुआ था। बॉक्स ऑफिस पर सैयारा ने धमाकेदार कमाई करते हुए हर किसी को हैरान किया था और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं दूसरी तरफ तन्वी द ग्रेट अपना बजट निकालने में भी सफल नहीं हो सकती थी।

    यह भी पढ़ें- Oscars 2026 की दौड़ में भारत की 3 फिल्में, इस दिन आएगी फाइनल नॉमिनेशन की लिस्ट