Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tanvi The Great: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देखेंगी 'तन्वी द ग्रेट', अनुपम खेर ने जताई खुशी

    Updated: Thu, 10 Jul 2025 02:21 PM (IST)

    Tanvi The Great Movie हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) की अपकमिंग मूवी तन्वी द ग्रेट को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। इस ब ...और पढ़ें

    अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म तन्वी द ग्रेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
    अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म तन्वी द ग्रेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. राष्ट्रपति भवन में होगी तन्वी द ग्रेट की स्क्रीनिंग
    2. देश की महामहिम देखेंगी अनुपम खेर की मूवी
    3. अभिनेता ने इस तरह से जताया है आभार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बतौर अभिनेता और फिल्ममेकर आने वाले समय में अनुपम खेर फिल्म तन्वी द ग्रेट में नजर आएंगे। इस मूवी को लेकर फैंस में काफी क्रेज नजर आ रहा है और हर कोई इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में तन्वी द ग्रेट को प्रीमियर के दौरान सभी की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। 

    अब खबर आ रही है कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अनुपम खेर की तन्वी द ग्रेट को देखेंगी। इसके लिए राष्ट्रपति भवन में एक स्पेशल स्क्रीनिंग को रखा जाएगा। आइए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं। 

    राष्ट्रपति देखेंगी तन्वी द ग्रेट

    तन्वी द ग्रेट भारतीय सेन का शौर्य की कहानी को दर्शाती है। इस मूवी को लेकर फिल्मी गलियारे में कई पॉजिटिव माहौल बना हुआ है। ई टाइम्स की खबर के अनुसार अब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी तन्वी का द ग्रेट का आनंद लेंगी। राष्ट्रपति भवन में उनके लिए अनुपम खेर की इस मल्टी स्टारर फिल्म के लिए खास स्क्रीनिंग रखी जाएगी, जिसके जरिए वह इस फिल्म को देख पाएंगी। 

    यह भी पढ़ें- Cannes Film Festival 2025 में भारतीय सिनेमा की धाक; Homebound, 'तन्वी द ग्रेट' समेत इन फिल्मों की होगी गूंज

    इस मामले को जानकार तन्वी द ग्रेट के निर्माता अनुपम खेर की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा है और उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार व्यक्त करते हुए एक प्रेस नोट में कहा है- मेरे लिए ये बहुत ही सम्मान की बात है कि देश की महामहिम मेरी फिल्म को देखेंगी। ऑटिज्म और इंडियन आर्मी पर आधारित है। वह एक राजनेता की लीडिंग लीडरशिप की प्रतिमूर्ती हैं। सच बताएं तो हम उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब वह हमारी फिल्म को देखेंगी। 

    इस तरह से अनुपम खेर ने इस मामले को लेकर अपनी राय रखी है। इससे पहले बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने तन्वी द ग्रेट की स्पेशल स्क्रीनिंग को देखा और उन्होंने अनुपम खेर की फिल्म की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि वह इसे देखकर काफी इमोशनल हो गए थे। 

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी तन्वी द ग्रेट 

    तन्वी द ग्रेट को लेकर जिस तरह का सोशल मीडिया बज बना हुआ है, उसके आधार पर हर कोई इसकी रिलीज का इंतजार कर रहा है। गौर किया जाए अनुपम खेर की इस मूवी की रिलीज डेट की तरफ तो इसे 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। तन्वी द ग्रेट में एक ऐसी लड़की की कहानी को दिखाया गया है, जो ऑटिज्म डिसऑर्डर से पीड़ित है, इसके साथ ही इसमें भारतीय सेना का सौहार्द को भी जोड़ा गया है।

    यह भी पढ़ें- Tanvi The Great के ट्रेलर से इंप्रेस हो गए Shah Rukh Khan, जिगरी यार अनुपम खेर के लिए बोल दी ऐसी बात