Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'चक दे' एक्ट्रेस Tanya Abrol ने बॉयफ्रेंड आशीष वर्मा से की शादी, तस्वीरें वायरल

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 10 Feb 2023 04:18 PM (IST)

    Tanya Abrol Wedding एक्ट्रेस तान्या अबरोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। अब उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली है। वह काफी खुश नजर आ रही है। ...और पढ़ें

    Tanya Abrol Wedding: तान्या अबरोल ने शादी कर ली है।
    Tanya Abrol Wedding: तान्या अबरोल ने शादी कर ली है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Tanya Abrol Wedding: चक दे इंडिया फिल्म में नजर आने वाली चित्राशी रावत के बाद अब तान्या अबरोल ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली है। उन्होंने गुरुवार 9 फरवरी को आशीष वर्मा से शादी की है। इस अवसर पर उन्होंने पंजाबी ड्रेस पहन रखा था। उनकी शादी में भाग लेने विद्या मालवाड़े, शिल्पा शुक्ला और चित्राशी रावत जैसे लोग मौजूद थे। सभी काफी खुश नजर आ रहे थे।

    तान्या अबरोल ने चक दे इंडिया में बलबीर कौर की भूमिका निभाई थी

    तान्या अबरोल ने फिल्म चक दे इंडिया में बलबीर कौर की भूमिका निभाई थी। वहीं, इस अवसर पर रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला को भी देखा गया। तान्या ने मरून कलर का लहंगा और ग्रीन ब्लाउज पहन रखा था। इसके अलावा उन्होंने ट्रेडिशनल चुडा भी पहन रखा था।

    यह भी पढ़ें: Sara Ali Khan को छूने की एयरपोर्ट पर की गई कोशिश, सहम गई एक्ट्रेस, देखें वीडियो

    चित्राशी रावत ने भी अपने ब्यॉयफ्रेंड से शादी कर ली है

    इसके पहले चित्राशी रावत ने भी अपने ब्यॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा था, 'हम अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं करना चाहते। वह भी एक एक्टर है। हमारा रिश्ता बहुत ही खास है। मुझे लगता है यह इसीलिए संभव हो पाया क्योंकि हमने इसे प्राइवेट रखा। हमारी मुलाकात एक मूवी के सेट पर हुई थी। हमें पता नहीं कब प्यार हो गया। यह सब सामान्य बात थी। हमने अभी तक एक दूसरे को ऑफिशियली प्रपोज भी नहीं किया है।'

    यह भी पढ़ें: आतंकवाद कैसे बना खरबों रुपया का व्यापार बताती हैं Ashmit Patel की फिल्म सेक्टर बालाकोट अ वॉर इकॉनमी

    तान्या अबरोल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है

    तान्या अबरोल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। उन्होंने चक दे इंडिया के बाद और भी कई फिल्मों में काम किया है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। फिल्म चक दे इंडिया का निर्माण यश राज फिल्म्स ने किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार किया था। सभी को यह फिल्म काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में कई कलाकारों ने काम किया था।

    खबरें और भी