Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खोसला का घोंसला इस तारीख को होने जा रही है री-रिलीज, तारा ने बताया- ऑफर्स न मिलने पर भी कैसे रहती हैं खुश

    Updated: Sun, 13 Oct 2024 05:00 AM (IST)

    साल 2002 में फिल्म ओम जय जगदीश से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं तारा शर्मा सालूजा ने अपने करियर में मस्ती पेज 3 खोसला का घोसला अक्सर जैसी कई सुपरहिट फिल् ...और पढ़ें

    तारा शर्मा सालूजा से खास बातचीत/ फोटो- Instagram
    तारा शर्मा सालूजा से खास बातचीत/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. खोसला का घोंसला फिर सिनेमाघरों में देगी दस्तक
    2. फिल्म की लीड एक्ट्रेस तारा शर्मा ने बताए जज्बात
    3. तारा शर्मा ने बताया क्यों ऑफर्स के पीछे नहीं भागतीं

     प्रियंका सिंह, मुंबई। ‘मस्ती’, ‘पेज 3’ समेत कई फिल्मों का हिस्सा रहीं तारा शर्मा फिलहाल पैरेंटिंग पर आधारित ‘द तारा शर्मा शो’ कर रही हैं। हालांकि, मां बनने के बाद से ही वह फिल्मों में बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। हाल ही में  उन्होंने फिल्म, करियर और पैरेंटिंग व अन्य मुद्दों पर तारा ने प्रियंका सिंह के साथ साझा किए जज्बात.

    मुझे लगा वेरोनिका के किरदार में लेंगे

    मां बनने के बाद से तारा शर्मा बड़े पर्दे पर बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं रही हैं। हालांकि तारा अभिनीत फिल्म ‘खोसला का घोसला’ 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दोबारा प्रदर्शित हो रही है। ‘द आर्चीज’ फिल्म में छोटे से रोल में दिखी तारा कहती हैं,

    "मां बनने के बाद मैं अपने बच्चों के साथ समय बिताते हुए काम करना चाहती थी, तो मैंने सोचा कि मैं खुद का शो बनाती हूं। मैं स्क्रीन पर तो थी, लेकिन बड़े पर्दे से अलग स्क्रीन पर थी। जब ‘द आर्चीज’ के ऑडिशन के लिए मुझे बुलाया, तो मैंने सोचा कि मुझे वेरोनिका या बेटी का रोल ऑफर करेंगे। जब उन्होंने कहा कि मां का रोल है, तो मैं हैरान रह गई। जोया (अख्तर) से इस बात को कहकर मैं खूब हंसी भी। मैं समझती हूं कि उम्र बढ़ती है, लेकिन अगर आप भीतर से युवा महसूस करते हैं, तो ऐसा हो जाता है।

    खुश हूं कि ऑफर्स नहीं आए

    तारा आगे कहती हैं, ‘अगर आप सुपरस्टार नहीं हैं, ऊपर से एक औरत हैं और मां बन चुकी हैं, तो ऑफर्स कम हो जाते हैं। यह दुखद है। ऐसा नहीं है कि मैं अपने बच्चों को छोड़कर काम मांगने के लिए नहीं जा सकती थी, लेकिन मैं अपना ज्यादा समय उन्हें देना चाहती थी। पापा कहते थे कि बैठकर प्रतीक्षा मत करो कि कोई तुम्हें ऑफर देगा, अगर तुम्हें कुछ करना है, तो खुद क्रिएट करो।

    यह भी पढ़ें: The Archies में नजर आने वाली तारा शर्मा सुहाना खान और अगस्तस्य नंदा के साथ बीच पर चिल करती आईं नजर

    मैं हमेशा कहती हूं कि यह अच्छा पेशा है, लेकिन किसी पर निर्भर न रहें। मुझे एक्टिंग भी करनी है, लेकिन इस बात को लेकर भी स्पष्ट हूं कि मेरा अपना काम चलता रहे। खुश हूं कि तब बड़े ऑफर्स भी नहीं आए और मैं अपना शो शुरू कर पाई।’

    खबरें और भी

    tara sharma

    tara sharma instagram 

    काम मिले कुछ ऐसा तारा को अब किस तरह के रोल करने हैं?

    इस पर वह कहती हैं, "रोल में इतनी ताकत होनी चाहिए कि मैं अपने बच्चों को छोड़कर उस काम के लिए जाऊं। मेरा छोटा बेटा फुटबॉल और बड़ा बेटा टेनिस खेलता है। मैं उनकी हर चीज से जुड़ी रहती हूं। वह काम इस लायक होना चाहिए कि मैं बच्चों को छोड़कर उसमें काम करूं। बच्चे इतनी जल्दी बड़े हो जाते हैं, उनका बचपन फिर नहीं आएगा। बाकी मेरे लिए छोटा-बड़ा रोल कोई खास मायने नहीं रखता है।

    tara sharma

    tara sharma instagram 

    पापा कहते थे कि फिल्म हवाई जहाज की तरह है, जब वह उड़ता है, तो सब उसके साथ उड़ते हैं, फिर चाहे कोई बिजनेस क्लास में बैठा हो या इकोनामी में। पहली फिल्म ‘ओम जय जगदीश’ में छोटा सा रोल था, ‘मस्ती’ में लंबी- चौड़ी स्टारकास्ट थी। मैं कभी डरी नहीं थी"।

    यह भी पढ़ें: Upcoming Sequels: बॉलीवुड की नैया पार लगाएंगी 'फ्रेंचाइजी फिल्में', मस्ती-हाउसफुल और 'गोलमाल' पर काम शुरू