Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैंने हमेशा अलेखा को प्यार किया ...' Aadar Jain ने Taara Sutaria संग अपने रिलेशनशिप को बताया टाइमपास, फैंस हैरान

    Updated: Thu, 20 Feb 2025 03:13 PM (IST)

    आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी इन दिनों चर्चा में है। राज कपूर की बेटी रीमा जैन के छोटे बेटे आदर बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कल से शाद ...और पढ़ें

    तारा सुतारिया, आदर जैन और अलेखा आडवाणी (Photo: Instagram)
    तारा सुतारिया, आदर जैन और अलेखा आडवाणी (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. जल्द शादी करने वाले हैं आदर और अलेखा
    2. तारा सुतारिया को कर चुके हैं डेट
    3. वायरल हो रहा मेहंदी सेरेमनी का वीडियो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में करीना और करिश्मा कपूर के कजिन आदर जैन (Aadar Jain) और अलेखा आडवाणी(Alekha Jain) की मेहंदी सेरेमनी हुई। इस फंक्शन में परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद रहे। इस फैमिली फंक्शन में रीमा जैन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सोनी राजदान, करिश्मा कपूर, करीना कपूर और अन्य लोग शामिल हुए।

    मैं तुमसे प्यार करता हूं - आदर जैन

    ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में आदर ने अलेखा के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा,'मैंने हमेशा उससे प्यार किया है और मैं हमेशा उसके साथ रहना चाहता हूं, तो उसने मुझे टाइम-पास के जरिए 20 साल के इस लंबे सफर पर भेज दिया। यह इंतजार के लायक था क्योंकि मुझे इस सुंदर, खूबसूरत महिला से शादी करनी है, जो एक सपने की तरह दिखती है। मैं तुमसे प्यार करता हूं और यह इंतजार के लायक था। यह एक सिक्रेट है, मैंने हमेशा उससे प्यार किया है। मैंने अपनी जिंदगी के चार साल टाइम पास किए हैं लेकिन अब मैं तुम्हारे साथ हूं,बेबी।'

    यह भी पढ़ें: Ex ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन की रोका सेरेमनी पर Tara Sutaria ने कसा तंज, क्रिप्टिक पोस्ट में 'करमा' की दी दुहाई

    साल 2023 में हो गया था तारा और आदर का ब्रेकअप

    अलेखा से प्यार से पहले आदर बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों अक्सर पब्लिकली एक साथ दिखाई देते थे। कपूर फैमिली फंक्शन और क्रिसमस सेलिब्रेशन के अलावा, अरमान जैन की शादी में भी ये साथ दिखे। हालांकि, उनका रिश्ता 2023 में खत्म हो गया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

    किन फिल्मों में काम कर चुके हैं आदर जैन?

    दिलचस्प बात यह है कि अलेखा और तारा काफी अच्छे दोस्त थे। कथित तौर पर दोनों ​सोशल मीडिया पर भी वे एक-दूसरे को फॉलो करते थे। अलेखा ने एक बार आदर और तारा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें मजाक में उन्होंने खुद को "थर्ड व्हील" कहा था। इसके अलावा अलेखा 2022 में कपल के साथ पेरिस भी गई थीं। आदर जैन,रीमा जैन के बेटे हैं। वह बॉलीवुड के दिग्गज राज कपूर और कृष्णा कपूर के पोते हैं। आदर जैन ने 2017 में कैदी बैंड से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और आखिरी बार उन्हें हैलो चार्ली में देखा गया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Tara Sutaria ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन और उनकी मंगेतर आलेखा को मारा ताना? शेयर कर दिया ये गाना