Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    KISS कंट्रोवर्सी के बीच किसका कत्ल करने निकलीं Tara Sutaria? बंदूक संग एक्ट्रेस का टॉक्सिक लुक हुआ वायरल

    Updated: Sat, 03 Jan 2026 12:05 PM (GMT+05:30)

    तारा सुतारिया (Tara Sutaria) एपी ढिल्लों के साथ किस कंट्रोवर्सी को लेकर काफी चर्चा में थीं। उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा ...और पढ़ें

    तारा सुतारिया के साथ टॉक्सिक लुक ने मचाई हलचल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    तारा सुतारिया के साथ टॉक्सिक लुक ने मचाई हलचल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. तारा सुतारिया का टॉक्सिक लुक आया सामने

    2. एपी ढिल्लों संग बुरी तरह ट्रोल हुई थीं तारा

    3. तारा सुतारिया ने पेड पीआर का किया था दावा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी-टाउन की ग्लैमरस क्वीन तारा सुतारिया (Tara Sutaria) न सिर्फ एक उम्दा अदाकारा हैं, बल्कि अपनी आवाज का जादू बिखेरने में भी आगे हैं। उन्होंने पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के साथ गाना 'थोड़ी सी दारू' गाया था। उन्होंने एक हालिया कॉन्सर्ट में भी एपी ढिल्लों संग इस गाने पर महफिल जमाई लेकिन विवादों में घिर गईं।

    सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज सर्कुलेट हुए जिसमें तारा सुतारिया को एपी ढिल्लों किस करते हुए दिखाई दिए, लेकिन सच्चाई कुछ और ही थी। बाद में तारा ने इसे उनके खिलाफ एक पेड पीआर बताया और ट्रोल्स को बुरी तरह लताड़ लगाई। इन विवादों के बीच तारा ने सोशल मीडिया पर अपना टॉक्सिक लुक शेयर किया है।

    तारा सुतारिया के हाथ में दिखा बंदूक

    तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह हाथ में बंदूक लिए दिख रही हैं। वह खून-खराबे पर उतर आई हैं और उनकी आंखों में बहुत गुस्सा व आंसू है। ब्लैक स्ट्रैपलेस ड्रेस और छोटे कर्ली बालों में तारा सुतारिया किलर लुक में दिखाई दे रही हैं। हाथ में बंदूक थ्रिल पैदा कर रहा है।

    टॉक्सिक लुक में तारा सुतारिया

    आपको बता दें कि तारा सुतारिया का ये किलर लुक उनकी आगामी फिल्म टॉक्सिक (Toxic Movie) है। यश स्टारर मूवी में तारा रेबेका (Rebecca) की भूमिका निभा रही हैं। 3 जनवरी 2026 को यश की फिल्म से तारा का लुक रिवील किया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कियारा के बाद Yash की Toxic में हुई इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री, 'एलिजाबेथ' के लुक में दिखा किलर अंदाज

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Yash (@thenameisyash)

    कब रिलीज हो रही है टॉक्सिक?

    तारा सुतारिया से पहले यश की टॉक्सिक से कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और नयनतारा का लुक रिवील हुआ था। अब तारा के लुक ने फैंस को इंप्रेस कर दिया है। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है जिसमें यश मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। 8 जनवरी 2026 को यश का जन्मदिन है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी दिन फिल्म का टीजर या ट्रेलर भी शेयर किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Toxic की 'गंगा' बनीं नयनतारा, यश की अपकमिंग फिल्म से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक आउट