Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tara Sutaria Ramp Walk Video: तारा सुतारिया ने लैक्मे फैशन वीक में लहंगा पहन किया रैंप वॉक, वीडियो हुआ वायरल

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 15 Oct 2022 05:56 PM (IST)

    Tara Sutaria Ramp Walk Video तारा सुतारिया ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया है। उनकी वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रही है। कई लोगों ने वीडियो ट्वीटर ...और पढ़ें

    Tara Sutaria Ramp Walk Video: तारा सुतारिया ने रैंप वॉक किया है।
    Tara Sutaria Ramp Walk Video: तारा सुतारिया ने रैंप वॉक किया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Tara Sutaria Ramp Walk Video: तारा सुतारिया ने चल रहे लैक्मे फैशन वीक के एक शो में रैंप वॉक किया है। उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें उन्हें खूबसूरत डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहने देखा जा सकता है। वह काफी खूबसूरत लग रही है। इस अवसर पर तारा सुतारिया ने ज्वेलरी भी पहन रखी है। उनके बाल खुले हुए हैं और वह बोल्ड अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही है।

    तारा सुतारिया के लहंगे पर काफी आर्ट वर्क किया गया है

    तारा सुतारिया के लहंगे पर काफी आर्ट वर्क किया गया है। वह काफी अच्छी लग रही हैं। तारा सुतारिया ने इसके पहले रैंप वॉक के बारे में अपनी उत्सुकता भी जताई थी। तारा सुतारिया के अलावा और भी कई कलाकार शो में वॉक कर चुके हैं। इनमें मलाइका अरोड़ा और अदिति राव हैदरी भी शामिल है। बॉलीवुड और लैक्मे फैशन वीक का रिश्ता बहुत पुराना है। हर वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित होता है और इसमें नए-नए कलाकार लोकप्रिय और फेमस फैशन डिजाइनर के लिए वॉक करते है।

    यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal Katrina Kaif Karva Chauth: विकी कौशल ने कटरीना कैफ के लिए रखा था करवा चौथ का व्रत, पढ़ें पूरी खबर

    तारा सुतारिया की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है

    तारा सुतारिया की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है। वह पिछली बार फिल्म एक विलेन रिटर्न में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके अलावा अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम की अहम भूमिका थी। इस फिल्म में दिशा पाटनी ने भी खास रोल निभाया था। तारा सुतारिया अक्सर अपनी लाइफ स्टाइल से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है।

    यह भी पढ़ें: Shriya Saran Kiss Video: दृश्यम 2 की एक्ट्रेस ने सभी के सामने किया पति को किस, वायरल हुआ वीडियो

    तारा सुतारिया ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड डेब्यू किया था

    तारा सुतारिया ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में उनके अलावा अनन्या पांडे और टाइगर श्रॉफ की अहम भूमिका थी। इस फिल्म को लेकर वह बहुत उत्साहित थी। तारा सुतारिया ने बहुत ही कम समय में अपनी पहचान बनाई है।

    खबरें और भी