Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बॉलीवुड का पहला Tarzan, जिससे गोविंदा और धर्मेंद्र भी हो गए थे इन सिक्योर

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 28 Jun 2023 06:48 PM (GMT+05:30)

    Tarzan Fame Hemant Birje टार्जन फिल्म में नजर आए हेमंत बिरजे ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्होंने इस फिल्म की सफलता के बाद एक के बाद एक 107 फ ...और पढ़ें

    Tarzan Fame Hemant Birje, Hemant Birje famous scene
    Tarzan Fame Hemant Birje, Hemant Birje famous scene

    Tarzan Fame Hemant Birje: टार्जन फिल्म से फेमस हुए हेमंत बिरजे कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके हैं। एक समय उनकी लोकप्रियता इतनी अधिक थी कि उनसे धर्मेंद्र और गोविंदा जैसे कलाकार भी इनसिक्योर थे। हालांकि, उनकी लोकप्रियता का लाभ मिथुन चक्रवर्ती को अधिक मिला। उन्होंने उनके साथ 20 से अधिक फिल्मों में काम किया है। हेमंत बिरजे इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती को अपना सुख-दुख का साथी और बड़ा भाई मानने लगे थे। उन्होंने कई बार कहा है कि धर्मेंद्र और गोविंदा उनके लुक को लेकर काफी परेशान रहते थे। 

    हेमंत बिरजे ने किस फिल्म में टार्जन की भूमिका निभाई थी?

    अभिनेता हेमंत बिरजे ने 1985 में आई फिल्म एडवेंचरस ऑफ टार्जन में टार्जन की भूमिका निभाई थी। इसके बाद, वह काफी लोकप्रिय हुए। अब उन्होंने अपनी लोकप्रियता और बॉलीवुड पर बात की है। उन्होंने खुलासा किया कि कई फिल्में उनके पास से दूसरों के पास चली गई। इसके पीछे कारण यह है कि गोविंदा और धर्मेंद्र जैसे कई कलाकारों ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया था लेकिन मिथुन चक्रवर्ती एक ऐसे अभिनेता रहे, जिन्होंने उनके साथ हमेशा काम किया और वे उन्हें अपना छोटा भाई मानते थे। दोनों ने 20 से अधिक फिल्मों में काम किया है। हेमंत बिरजे ने अब एक इंटरव्यू दिया है। इसमें वह कहते हैं,

    "टार्जन फिल्म सफल होने के बाद मैंने 107 फिल्में साइन की थी लेकिन निर्माताओं ने इसके बाद मुझे दरकिनार करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने मुझे सलाह दी कि मैं अपनी बॉडी को कम करूं।"

    हेमंत बिरजे को अबू मलिक ने बतौर साइनिंग अमाउंट कितने पैसे दिए थे?

    हेमंत बिरजे ने आगे कहा कि फिल्ममेकर अबू मलिक ने उन्हें ₹21000 बतौर साइनिंग अमाउंट दिए थे। इसके बाद, उन्हें जानकारी दी कि वह फिल्म जोरदार कर रहे हैं। हालांकि, कुछ दिनों के बाद उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया था। इसके पीछे कारण यह था कि एक कलाकार उनके साथ काम नहीं करना चाहता था। हेमंत बिरजे ने इस बात की भी जानकारी दी कि उन्हें इस प्रकार के वाकये का सामना कई बार हुआ है। उन्होंने मिथुन के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने कहा,

    "मैंने उनके साथ 20 से अधिक फिल्में की है। वह बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। उनका दिल बहुत अच्छा है। वह बहुत अच्छे हैं।"

    टार्जन फिल्म में हेमंत बिरजे के अलावा किसकी अहम भूमिका थी?

    टार्जन फिल्म में हेमंत बिरजे के अलावा किमी काटकर की अहम भूमिका थी। वहीं, इस फिल्म में दलिप ताहिल और ओम शिवपुरी भी नजर आए थे।

    खबरें और भी