'उसके साथ फैमिली शो बनाना...'Taskaree के डायरेक्टर ने Emraan Hashmi का उड़ाया मजाक, बताया चैलेजिंग काम
मुंबई में वेब सीरीज 'तस्करी: द स्मगलर वेब' का ट्रेलर लॉन्च किया गया। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित इस क्राइम थ्रिलर ...और पढ़ें
-1767882939388_m.webp)
तस्करी में इमरान हाशमी (फोटो-इंस्टाग्राम)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में वेब सीरी 'तस्करी: द स्मगलर वेब' () के निर्माताओं ने वेब सीरीज़ का ट्रेलर जारी किया। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित इस सीरीज में इमरान हाशमी कस्टम ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। उनके अलावा सीरीज में अमृता खानविलकर, शरद केलकर, नंदीश संधू और जोया अफरोज सहित कई कलाकार नजर आएंगे। लॉन्च के दौरान, कलाकारों और निर्माताओं ने शो के बारे में जानकारी शेयर की और बताया कि दर्शक इस क्राइम थ्रिलर से क्या उम्मीद कर सकते हैं।
सीरीज में देखने को मिलेंगे कई सारे ट्विस्ट
अपने किरदार अर्जुन मीना के बारे में बात करते हुए इमरान हाशमी ने कहा-“मैं अभी अपने किरदार के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताना चाहता। मैं चाहता हूं कि दर्शक इसे खुद अनुभव करें। शो की स्क्रिप्ट के बारे में बताते हुए, अभिनेता ने आगे कहा कि 'तस्करी' सरप्राइज से भरपूर है। शो की स्क्रिप्ट बहुत दिलचस्प है। इसमें कई ऐसे मोमेंट्स हैं जो आपको हैरान कर देंगे। यह एक थ्रिलर है और नीरज जी इस शैली के उस्ताद माने जाते हैं। पूरी सीरीज में कई रोमांचक मोड़ हैं।”
यह भी पढ़ें- 'हर अवॉर्ड के लिए...' Farah Khan ने बांधे यामी गौतम की तारीफों के पुल, Haq देखकर हुईं प्रभावित
नीरज पांडे ने काम की चुनौतियों पर की बात
वहीं जब नीरज से फिल्म बनाने में आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की गई तो नीरज पांडे ने कहा,'हमारे काम में चुनौतियां हमेशा स्वागत योग्य होती हैं। इनके बिना काम उबाऊ हो जाता। यह दुनिया अनछुई, रोमांचक और दिलचस्प थी। हमारी टीम बेहतरीन कहानी कहने पर केंद्रित थी और यह हम सभी के लिए एक मजेदार अनुभव रहा।'
क्या है तस्करी की कहानी?
फिल्म निर्माता ने इसी के साथ इमरान हाशमी के साथ मजाक करते हुए कहा, 'इमरान हाशमी के साथ एक पारिवारिक शो बनाना काफी चुनौतीपूर्ण था, और हमने इसे बखूबी अंजाम दिया।' इमरान ने भी मजे लेते हुए कहा कि मैंने भी शो के दौरान पूरा कंट्रोल बनाए रखा। सीरीज की कहानी अल-डेरा, अदीस अबाबा, मिलान और बैंकॉक के प्रमुख तस्करी मार्गों को दर्शाती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।