विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tejas के पॉपुलर डायलॉग के लिए पीएम मोदी को मिले क्रेडिट, कंगना रनोट के आगे फैंस ने आखिर क्यों रखी ये मांग ?

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Mon, 09 Oct 2023 12:17 PM (IST)

Tejas Actress Kangana Ranaut कंगना रनोट फिल्म तेजस को लेकर खबरों में बनी हुई है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर फिल्म ...और पढ़ें

फिल्म 'तेजस' एक्ट्रेस कंगना रनोट (Twitter Image)
फिल्म 'तेजस' एक्ट्रेस कंगना रनोट (Twitter Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कंगना रनोट की फिल्म तेजस रिलीज की ओर बढ़ रही है। फिल्म का टीजर पहले ही चर्चा में बना हुआ है। इस बीच हाल ही में तेजस का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया, जिसका एक डायलॉग दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। अब एक सोशल मीडिया यूजर ने इस डायलॉग के लिए क्रेडिट पीएम नरेंद्र मोदी को देने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Tejas New Poster: चंद्रमुखी 2 के बीच कंगना रनोट का एक और नया धमाका, 'तेजस' के पोस्टर के साथ दी ये चेतावनी

पीएम मोदी मिले डायलॉग का क्रेडिट

तेजस का डायलॉग- भारत को छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं, टीजर और ट्रेलर दोनों में सुनाई दिया था, जो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। इस बीच एक ट्विटर यूजर ने सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है- "अगर को भारत को छेड़ता है तो भारत उसे छोड़ता नहीं है।"

कंगना रनोट ने दिया जवाब

यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना रनोट को टैग किया और कहा कि तेजस के इस डायलॉग के लिए पीएम मोदी को क्रेडिट मिलना चाहिए। एक्ट्रेस ने भी इस पोस्ट पर रिएक्ट किया और हंसते हुए कहा, "क्रेडिट तो जरूर बनता है।"

तेजस गिल की कहानी है फिल्म

तेजस में कंगना रनोट एक महिला पायलट तेजस गिल का किरदार निभा रही है। 8 अक्टूबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जो बेहद खास था। एक्ट्रेस ने फिल्म की कहानी की अहमियत को समझते हुए ट्रेलर को भारतीय वायु सेना दिवस के मौके पर जारी किया। तेजस के ट्रेलर को रविवार को इंडिया गेट पर रिलीज किया गया।

कब रिलीज होगी फिल्म ?

तेजस का प्रोडक्शन आरएसवीपी ने किया है। वहीं, डायरेक्शन सर्वेश मेवाड़ा ने किया है। उन्होंने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है। कंगना रनोट फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं। वहीं, रोनी स्क्रूवाला प्रोड्यूसर्स में शामिल हैं। तेजस 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।  

यह भी पढ़ें- Tejas Trailer: इंडिया गेट पर कंगना रनोट करेंगी 'तेजस' का ट्रेलर लॉन्च, भारतीय वायु सेना को देंगी ट्रिब्यूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।