Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Karan Kundra की Ex गर्लफ्रेंड पर बरस पड़ीं तेजस्वी प्रकाश, इंटरनेट पर खड़ा किया बखेड़ा!

    Updated: Thu, 16 Oct 2025 04:36 PM (IST)

    टेलीविजन के 'आईटी' कपल, तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा,हमेशा पब्लिकली एक-दूसरे के लिए प्यार जताते नजर आते हैं। बीते दिनों करण कुंद्र ...और पढ़ें

    तेजस्वी प्रकाश के साथ करण कुंद्रा (फोटो-इंस्टाग्राम)

    तेजस्वी प्रकाश के साथ करण कुंद्रा (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. तेजस्वी प्रकाश ने लिए अनुषा के मजे

    2. पोस्ट पर करण ने भी किया कमेंट

    3. क्या है पूरा मामला?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण कुंद्रा (Karan Kundra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की जोड़ी को उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। कपल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और फैंस ने प्यार से इन्हें #TejRan के नाम से बुलाते हैं। वहीं तेजस्वी से पहले करण कुंद्रा कुछ समय के लिए अनुषा डांडेकर को डेट कर रहे थे।

    तेजस्वी प्रकाश ने कसा तंज

    वहीं बीते दिनों अनुषा डांडेकर ने खुलासा किया था कि डेटिंग ऐप के प्रमोशन के दौरान उनके साथ चीटिंग हुई थी। अनुषा ने नाम नहीं लिया था लेकिन फैंस अंदाजा लगा रहे थे कि वो करण के बारे में ही बात कर रहीं। एक तरफ जहां करण ने इस बारे में अब तक कुछ नहीं बोला वहीं लग रहा है कि उनकी गर्लफ्रेंड ने उनके बर्थडे के मौके पर चुटकी ले ली।

    Karan (13)

    यह भी पढ़ें- The Traitors Contestants: अर्जुन कपूर की बहन से रीबेल किड तक, करण जौहर के शो में किसे मिल रही सबसे ज्यादा फीस?

    करण ने भी कमेंट में लिए मजे

    तेजस्वी ने इंस्टाग्राम पर अपने बॉयफ्रेंड करण को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अभिनेत्री ने करण के साथ कुछ अनदेखी, मजेदार तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें उनके रोमांस और बॉन्ड को साफ देखा जा सकता है। लेकिन एक चीज जिसने सभी का ध्यान खींचा, वह था तेजस्वी का कैप्शन। फोटोज शेयर करते हुए तेजस्वी ने लिखा,"अब वह (करण) केवल एक ही राइट स्वाइप करता है मेरे सपनों के राजकुमार को, जन्मदिन मुबारक हो करण कुंद्रा" वहीं करण ने उनकी पोस्ट का जवाब देते हुए कमेंट किया, "दीदी को क्यों तोड़ा।"

    फैंस ने लगाया सही अंदाजा

    वहीं फैंस भी इस पर रिएक्ट करने लगे। एक यूजर ने कमेंट किया, "उफ्फ, आपका कैप्शन!" दूसरे ने लिखा, "कैप्शन IYKYK।" तीसरे ने कहा, "कैप्शन!!! अनुषा डांडेकर हर्ट जरूर हुई होगी।" एक और ने लिखा, "भाई, ये बहुत रूड था। फिर से करो!" एक और फैन ने कमेंट किया, "बहुत खतरनाक जवाब था, भाई!"

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2025-10-16 at 2.36.48 PM

    क्या है पूरा मामला?

    बता दें कि अपने यूट्यूब चैनल अनवेरिफाइड — द पॉडकास्ट पर अनुषा ने करण का नाम लिए बिना उन पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा था। उन्होंने कहा, "डेटिंग ऐप्स के साथ मेरा सबसे अनोखा अनुभव तब हुआ जब मुझे एक कैंपेन के लिए साइन किया गया था। उस समय, मेरे बॉयफ्रेंड को भी उसी कैंपेन के लिए साइन किया गया था जो उनके करियर का सबसे ज्यादा कमाई वाला कैंपेन था। लेकिन जब हम साथ में कैंपेन कर रहे थे, तब उन्होंने डेटिंग ऐप का इस्तेमाल दूसरी लड़कियों से बात करने और मिलने के लिए किया।"

    हम ब्रांड के चेहरे थे लेकिन वह इसका इस्तेमाल अन्य महिलाओं से मिलने के लिए कर रहे थे, जिसका पता मुझे बहुत बाद में चला। साथ ही वह पूरी मुंबई की महिलाओं के साथ सो रहा थे।

    यह भी पढ़ें- Pati Patni Aur Panga: तेजस्वी-करण से हिना-रॉकी तक, कलर्स के रियलिटी शो में एक साथ दिखेंगे 10 कपल्स?