Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब कैसी दिखती हैं Tere Naam की निर्जरा? 22 साल बाद एक्ट्रेस का लुक देख हो जाएंगे हैरान

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 11:40 AM (GMT+05:30)

    सलमान खान स्टारर मूवी तेरे नाम (Tere Naam) में निर्जरा की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस आपको याद हैं। तेरे नाम में अपने सादगी भरे अंदाज से एक्ट्रेस बॉली ...और पढ़ें

    तेरे नाम की निर्जरा का 22 साल बाद बदल गया है लुक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    तेरे नाम की निर्जरा का 22 साल बाद बदल गया है लुक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. तेरे नाम से पॉपुलर हुई थीं भूमिका चावला
    2. भूमिका चावला साउथ फिल्मों में हैं एक्टिव
    3. आखिरी बार सलमान की मूवी में दिखी थीं एक्ट्रेस

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2000 के दशक में एक अभिनेत्री भारतीय सिनेमा में अपनी सादगी और भोली सूरत के लिए जानी जाती हैं। मगर इस अभिनेत्री को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी 2003 में रिलीज हुई फिल्म तेरे नाम (Tere Naam) से मिली। हम बात कर रहे हैं तेरे नाम की निर्जरा की जिसका किरदार भूमिका चावला (Bhumika Chawla) ने निभाया था। 

    भूमिका चावला ने भले ही ज्यादा हिंदी फिल्में न की हों लेकिन वह साउथ मूवीज में काफी सफल रही हैं। उन्होंने साल 2003 में आई फिल्म तेरे नाम में सलमान खान (Salman Khan) के अपोजिट डेब्यू किया था। इस फिल्म में सिंपल और भोली-भाली निर्जरा का किरदार निभाकर वह रातोंरात चमक गई थीं।

    22 साल बाद भूमिका का बदला लुक

    तेरे नाम की सफलता के बाद भूमिका चावला बॉलीवुड मूवीज रन, सिलसिले, फैमिली, गांधी माय फादर और एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें तेरे नाम जैसा स्टारडम नहीं मिला। आज फिल्म को रिलीज हुए 22 साल हो गए हैं। दो दशक के बावजूद फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है और आज भी लोग उनकी सादगी पर फिदा होते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Salman Khan की 'निर्जला' को हटाकर इस फिल्म में करीना कपूर खान को किया गया था कास्ट, भूमिका चावला का छलका दर्द

    Tere Naam

    Salman Khan and Bhumika Chawla in Tere Naam - IMDb

    मगर भूमिका चावला 22 साल बाद सादगी नहीं बल्कि अपने ग्लैमरस अवतार के लिए छाई रहती हैं। आमतौर पर बढ़ती उम्र में हसीनाओं का चार्म पहले जैसा नहीं रहता है लेकिन भूमिका अब भी उतनी ही खूबसूरत हैं जितनी पहले थीं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और 46 साल की उम्र में अपनी अदाओं से बिजलियां गिराती हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह अपने चाहने वालों के साथ आए दिन तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

    खबरें और भी

    Bhumika Chawla

    Photo Credit - Instagram

    साउथ सिनेमा में एक्टिव रहती हैं भूमिका चावला

    46 साल की उम्र में भूमिका बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी दिखा रही हैं। वह साउथ में अभिनय साबित कर रही हैं और उन्हें सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में भी देखा गया था। फिलहाल, वह हिंदी के अलावा साउथ मूवीज में ज्यादा एक्टिव रहती हैं।

    यह भी पढ़ें- Salman Khan-Bhumika Chawla: 20 सालों बाद फिर साथ नजर आई 'तेरे नाम' की जोड़ी, इतनी बदल चुकी हैं राधे की निर्जला