Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shahid Kapoor की नई फिल्म का गाना Laal Peeli Akhiyaan हुआ रिलीज, कृति सेनन ने लगाए जमकर ठुमके

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 12 Jan 2024 12:59 PM (GMT+05:30)

    Laal Peeli Akhiyaan Song Out शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का पहला गाना लाल पीली अखियां जारी हो गया है। इस गाने मे ...और पढ़ें

    'लाल पीली अखियां’ गाना आउट (Photo Credit: Instagram)
    'लाल पीली अखियां’ गाना आउट (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Laal Peeli Akhiyaan Song Out: 'जर्सी' और 'कबीर सिंह' जैसी कई हिट फिल्में कर चुके अभिनेता शाहिद कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए आ रहे हैं। इस बार अभिनेता की जोड़ी एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ दिखाई देने वाली है। दोनों स्टार्स पहली बार फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में एक साथ काम करते नजर आएंगे।

    अब आज 12 जनवरी को उनकी इस फिल्म का पहला गाना 'लाल पीली अखियां’ जारी कर दिया गया है। इस बात की जानकारी अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करके दी है।

    यह भी पढ़ें: कृति सेनन को याद आए 10 साल पुराने दिन, 'गुंटूर कारम' एक्टर Mahesh Babu की फोटो शेयर कर बताई बड़ी बात

    जमकर थिरके शाहिद-कृति

    अभिनेता को आखिरी बार फिल्म 'ब्लडी डैडी' में देखा गया था, जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी। अब शाहिद कपूर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के साथ लगभग दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। कई जोनर की फिल्में करने के बाद एक्टर लंबे समय बाद किसी मूवी में डांस मूव्स दिखाते नजर आए हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

    'लाल पीली अंखियां' गाने के वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहिद कपूर और कृति सेनन कैसे फ्लोर पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस भी अब इस जोड़ी की केमिस्ट्री देखने का इंतजार कर रहे हैं।

    रोमी और तनिष्क बाग्ची ने गाया गाना

    बता दें कि 'लाल पीली अंखियां' गाने को रोमी और तनिष्क बाग्ची ने गाया है। वहीं, म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बाग्ची ने ही इस गाने को म्यूजिक भी दिया है। इस गाने को नीरज राजवत ने लिखा है और इसे शेख जैन बाशा ने कोरियोग्राफ किया है।

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी फिल्म

    बता दें कि अमित जोशी और आराधना साह के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी, 2024 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन के अलावा धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी हैं।

    यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor और कृति सेनन की रोमांटिक मूवी का टाइटल रिवील, फिल्म का नाम पढ़कर कहीं उलझ न जाए फैंस