Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    TBMAUJ Title Track Out: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का टाइटल ट्रैक आउट, इन सिंगर ने दी गाने को आवाज

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Mon, 29 Jan 2024 05:46 PM (IST)

    Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Title Track OUT शाहिद कपूर और कृति सेनन की आने वाली फिल्म तेरी बातों में ऐसे उलझा जिया का फैंस बेसब्री से इंतजार कर र ...और पढ़ें

    फिल्म का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज (Photo Credit: Instagram)
    फिल्म का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Title Track OUT: शाहिद कपूर और कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'तेरी बातों में ऐसे उलझा जिया' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस मूवी में पहली बार शाहिद और कृति की केमिस्ट्री देखने के लिए मिलने वाली है।

    लंबे समय के बाद शाहिद रोमांटिक फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस यह मूवी देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसके ट्रेलर ने पहले ही लोगों को अपना दीवाना बना रखा है और अब इस फिल्म का टाइटल ट्रैक भी आउट हो गया है।

    यह भी पढ़ें: TBMAUJ: शाहिद कपूर ने किया खुलासा, बताया- क्यों रोमांटिक फिल्मों से बना रखी थी दूरी

    फिल्म का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज

    सोमवार 29 जनवरी को शाहिद कपूर और कृति सेनन की आने वाली फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के निर्माताओं ने इसके साउंडट्रैक में एक नया साउंड ट्रैक जारी कर दिया है। राघव और तनिष्क बागची द्वारा तैयार किया गया यह गाना एक प्रभावशाली धुन पेश करता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    जिसे इन दोनों ने असीस कौर के साथ मिलकर गाया है। इसके लिरिक्स बागची ने लिखे हैं। शेख जानी बाशा की कोरियोग्राफी ने गाने को और आकर्षक बना दिया है। इस टाइटल ट्रैक में दोनों स्टार्स की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। मूवी में शाहिद फिल्म में रोबोट बनीं कृति सेनन के प्यार में डूबे नजर आने वाले हैं, जिसके अंदर बाद में धीरे-धीरे फीलिंग जाग्रत हो जाती हैं।

    खबरें और भी

    यह मूवी वैलेंटाइन वीक के खास मौके पर रिलीज होने वाली है। फैंस इस टाइटल ट्रैक को देखने के बाद यूट्यूब पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और दोनों स्टार्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    फिल्म की स्टार कास्ट

    अमित जोशी और आराधना साह के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी, 2024 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन के अलावा धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor हैं Kriti Sanon के गुरु, एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा, बताया किस बात पर है सबसे ज्यादा गर्व