Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vijay के नक्शे कदम पर चलेंगे लाडले जेसन संजय, डायरेक्शन डेब्यू के साथ मिलने वाला है फैंस को बड़ा सरप्राइज?

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 06:36 PM (IST)

    थलापति विजय के बेटे जेसन संजय अब उनके फुटस्टेप फॉलो कर रहे हैं। वह फिल्म 'सिग्मा' से डायरेक्शन डेब्यू करने वाले हैं, लेकिन इसके साथ ही एक और सरप्राइज ...और पढ़ें

    जेसन संजय डायरेक्शन के साथ एक और फील्ड में रखेंगे कदम? फोटो- Instagram

    जेसन संजय डायरेक्शन के साथ एक और फील्ड में रखेंगे कदम? फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय की लंबे समय से विवादों में रही फिल्म 'जन नायकन' को रिलीज डेट मिल चुकी है। हालांकि, इस बीच ही उनके चाहने वालों के लिए एक और खुशखबरी है। थलापति विजय के लाडले बेटे जेसन ने डायरेक्शन की दुनिया में तो पहले ही कदम रख दिया है, लेकिन अब एक और सरप्राइज फैंस को मिलने वाला है। 

    जेसन फैंस को देंगे कौन सा सरप्राइज? 

    आनंदा विकातन से खास बातचीत करते हुए सुपरस्टार विजय के बेटे ने बताया कि उनका एक्टिंग में आने का तब तक कोई प्लान नहीं था,जब तक उन्हें प्रेमम के डायरेक्टर अल्फोंस पुथरेन ने कांटेक्ट नहीं किया था। उन्होंने 'सिग्मा' से न सिर्फ बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया है, बल्कि विजय के लाडले बेटे ने इस फिल्म में ही कैमियों भी किया है।

    जेसन संजय ने आगे बातचीत करते हुए यह भी बताया कि सिग्मा के प्रमोशनल म्यूजिक वीडियो 'सिग्मा स्टाइल' में एक छोटा सा कैमियो किया है। उन्होंने एक्सप्लेन करते हुए बताया कि उन्हें क्यों ऐसा लगा कि मूवी में इस वीडियो में उनका होना बेहद जरूरी है।

    _ - 2026-07-16T183104.946

    जेसन ने कहा, "मैं प्रमोशनल सॉन्ग वीडियो में इसलिए नहीं आया, क्योंकि मैं एक्टर बनना चाहता हूं, बल्कि यह गाना फिल्म की कहानी का हिस्सा नहीं है, इसलिए मैंने फन के लिए यह किया है। यह प्रमोशनल गाना इसलिए बनाया गया है, ताकि ऑडियंस को उन लोगों से परिचित करवाया जा सके, जो फिल्म का हिस्सा हैं और साथ ही वह मूवी की थीम और स्टाइल को समझ सके। इसलिए मैंने इसमें डांस किया।

    खबरें और भी

    'सिग्मा की रिलीज और सक्सेस बहुत जरूरी है'

    जेसन संजय ने बातचीत आगे बढ़ाते हुए कहा, "फिलहाल अभी किसी भी चीज से अधिक मेरे लिए जो सबसे महत्वपूर्ण है, वह सिग्मा की रिलीज और मूवी की सक्सेस है। मेरा इस वक्त पूरा फोकस इस फिल्म पर है। जब मूवी सिनेमाघरों में आएगी, उसके बाद ही मैं ये बता पाऊंगा कि मैं एक्टिंग करना चाहता हूं या डायरेक्शन। हालांकि, इन दिनों कई डायरेक्टर्स ऐसे हैं, जो एक्टर बन रहे हैं।"

    [image] - 2549491

    उन्होंने कहा, "एक डायरेक्टर के रूप में जब आप परफॉर्मेंस को लेकर एक्टर को एक्सप्लेन करते हो, तो वह कहीं न कहीं आपके अंदर भी होता है, तभी आप उन्हें समझा पाते हो। मेरे अंदर भी एक एक्टर छुपा हुआ है, लेकिन उसके लिए हमें सिग्मा की रिलीज तक इंतजार करना होगा।" जेसन संजय की फिल्म 'सिग्मा' की बात करे तो, इसमें संदीप किशन ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म 31 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- लंबे इंतजार के बाद Jana Nayagan की रिलीज पर लगी मुहर, Thalapathy Vijay ने खुद कंफर्म की डेट

    यह भी पढ़ें- बेटे की मूवी के लिए टेंशन बनी विजय की Jan Nayagan, पोस्टपॉन होगी जेसन संजय की डेब्यू फिल्म?