Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'Stree' और 'Thamma' के संगीतकार सचिन सांघवी हुए गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न का लगा आरोप

    Updated: Fri, 24 Oct 2025 05:40 PM (IST)

    हाल ही में जानी मानी संगीतकार सचिन-जिगर (Sachin-Jigar) की जोड़ी के सचिन सांघवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सचिन सांघवी (Sachin Sanghvi) पर यौन उत ...और पढ़ें

    म्यूजिक डायरेक्टर सचिन सांघवी हुए अरेस्ट

    म्यूजिक डायरेक्टर सचिन सांघवी हुए अरेस्ट

    HighLights

    1. संगीतकार सचिन सांघवी हुए गिरफ्तार

    2. महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

    3. स्त्री और थामा जैसी फिल्मों में दिया है संगीत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. बॉलीवुड से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। हाल ही में जानी मानी संगीतकार सचिन-जिगर (Sachin-Jigar) की जोड़ी के सचिन सांघवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सचिन सांघवी (Sachin Sanghvi) पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। आरोप है कि सचिन ने एक महिला को काम के बहाने के साथ यौन उत्पीड़न किया है। दरअसल पुलिस में सचिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में गायिका ने आरोप लगाया है कि सचिन सांघवी ने करियर में मदद और शादी का वादा किया, लेकिन बाद में उनका शारीरिक शोषण और मानसिक उत्पीड़न किया।

    सचिन पर महिला ने लगाए कई आरोप
    खुद पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि, स्त्री 2 और भेड़िया समेत कई फिल्मों में संगीत देने वाले सचिन सांघवी पर ये सारे आरोप एक महिला ने लगाए हैं, जो खुद एक को सिंगर बता रही है। गायिका के मुताबिक, दोनों की पहचान वर्ष 2024 में सोशल मीडिया के ज़रिए हुई थी। इसके बाद दोनों की बातचीत बढ़ने लगी और फिर धीरे-धीरे दोनों की बातें प्रेम-प्रसंग तक पहुंच गईं। बातचीत बढ़ने के बाद मुलाकातें शुरू हुईं और कथित रूप से फरवरी 2024 से जुलाई 2025 तक उनका संबंध बना रहा। महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, सचिन ने महिला को भावनात्मक और शारीरिक रूप से परेशान किया है। इसके अलावा महिला का ये भी दावा है कि, सचिन ने शादी का झांसा दिया और फिर उसे ठुकरा दिया और महिला को धमकी दी कि वो इस रिश्ते के बारे में किसी को ना बताएं। महिला ने ये भी दावा किया कि सचिन के साथ उसकी मुलाकातें मुंबई के अलावा दूसरे शहरों में भी हुईं। महिला जब सिंगर सचिन से बहुत परेशान हो गई तब जाकर उसने अगस्त 2025 में पुलिस से संपर्क किया और फिर संगीतकार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

    यह भी पढ़ें- 'चालाक लोमड़ी है आमिर...' सलमान के बाद अब Aamir Khan से पंगा ले रहा ये डायरेक्टर!

    Sachin df

    आपको बता दें कि संगीतकार सचिन और जिगर की जोड़ी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में संगीत दिया है। सचिन ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'थामा' (Thamma) और इससे पहले आई फिल्म 'परम सुंदरी' में भी संगीत दिया है। सचिन की गिरफ्तारी के बाद अब ये विवाद कौन सा नया मोड़ लेगा, ये दिलचस्प होगा।

    यह भी पढ़ें- Salman Khan से ब्रेकअप के बाद क्यों चुप रहीं ऐश्वर्या? सालों बाद सामने आया प्रेमकहानी का 'वो' राज़!

    खबरें और भी