यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पैपराजी पर फूटा भूमि पेडनेकर का गुस्सा, फोटो खींचने के लिए किया मना
Bhumi Pednekar Video मशहूर बॉलीवुड अदाकारा भूमि पेडनेकर अपने बिंदास अंदाज के लिए काफी जानी जाती हैं। लेकिन फिलहाल भूमि का एक अलग रूप देखने को मिला है। ...और पढ़ें

HighLights
- पैपराजी पर भड़कीं भूमि पेडनेकर
- सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक्ट्रेस का वीडियो
- जल्द रिलीज होगी भूमि की अगली फिल्म
नई दिल्ली जेएनएन: Bhumi Pednekar Furious On Paparazzi: 'दम लगा के हईशा' और 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाने वालीं भूमि पेडनेकर किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए एक्ट्रेस काफी मशहूर हैं। लेकिन फिलहाल भूमि का नाम किसी और वजह से सुर्खियां बटोर रहा है।
भूमि पेडनेकर का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह पैपराजी पर भड़कती हुईं नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री उन्हें फोटो क्लिक करने के लिए भी मना करती दिखाई दे रही हैं।
पैपराजी पर भड़कीं भूमि पेडनेकर
अक्सर देखा जाता है कि भूमि पेडनेकर अपने दिलखुश मिजाज से लिए काफी फेमस हैं। लेकिन इस लेटेस्ट वीडियो के बाद फैंस की धारणा बदलती हुई नजर आ सकती है। वूम्पला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह मुंबई जुहू के एक सैलून से बाहर निकलती हुईं दिखाई दे रही है। ऐसे में मौके पर मौजूद पैपराजी को देखकर वह अपना चेहर छुपाती हैं और फोटो खींचने के लिए मना करती हैं, लेकिन पैपराजी नहीं मानते हैं और गुस्से में झल्लाकर वापस पीछे की ओर मुड़ जाती हैं।
कुछ देर बाद बिना कुछ बोले गुस्से में वह अपनी कार में बैठ जाती हैं। ये पहला मौका नहीं है जब भूमि इस तरह से पैपराजी पर भड़की हैं, इससे पहले भी पैपराजी उनके गुस्से का सामना कर चुके हैं।
खबरें और भी
भूमि पेडनेकर का वर्क फ्रंट
आखिरी बार भूमि पेडनेकर को विक्की कौशल स्टारर ओटीटी फिल्म गोविंदा नाम मेरा में देखा गया था। हाल ही में भूमि की अपकमिंग फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग का ऐलान हुआ है।
एक्ट्रेस की ये फिल्म मल्टी स्टारर मूवी है, जिसमें शहनाज गिल, कुशा कपिला, डॉली सिंह और शिवानी बेदी जैसी कई अदाकारा मौजूद हैं। बता दें कि 6 अक्टूबर 2023 को भूमि पेडनेकर की ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।